![]()
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर में विसर्जन झांकियां 25 सितंबर की रात निकलेगी। इस दौरान अपराध नियंत्रण पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहती है। जिसे देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा का बड़ा प्लान तैयार किया है। सुरक्षा से लेकर व्यवस्था को बीते सालों की तुलना में अधिक मजबूत किया गया है। झांकी के दौरान सुरक्षा के लिए 800 जवानों की तैनाती की जा रही है। यह तैनती झांकी रुट से लेकर आउटर, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील हिस्सों में रहेगी। इसके अलावा अधिक भीड़ वाले हिस्सों में निगरानी के लिए 4 ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएग। संदिग्ध गतििवधियों पर नजर रखने 10 वॉच टॉवर भी बनाए जा रहे हैं। जहां से प्रमुख हिस्सों में नजर रखी जाएगी। एसपी अंकिता ने अफसरों के साथ झांकी रुट और संवेदनशील हिस्सों का जायजा लिया। जहां व्यवस्था बनाने के लिए प्लानिंग की गई। झांकी रुट से सभी पार्किंग हटाए जा रहे हैं। ताकि किसी तरह की जाम की स्थिति न बनें। वहीं इमरजेंसी के लिए ग्रीन कॉरीडोर भी तैयार किया जा रहा है। वन कॉप-वन पंडाल: हर गणेश पंडाल के साथ एक पुलिसकर्मी की नियुक्ति की गई है। जो सीधे समिति के संपर्क में समन्वय देखेगा। वॉलंटियर्स: हर झांकी के साथ 5 वॉलांटियर्स मौजूद रहेंगे, जो झांकी समिति और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करेंगे। दूरी व सुरक्षा: संकरे मार्गों को में झांकियों के बीच निर्धारित अंतर बनाए रखा जाएगा। ताकि यातायात बाधित न हो। विशेष गश्तदल: चाकूबाजी, आपसी विवाद और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। निगरानी: पिछले 10 दिनों में जेल से रिहा हुए व्यक्तियों पर विशेष निगरानी दल लगातार नजर रख रहा है। शहर में विसर्जन झांकी की परंपरा काफी पुरानी हैं। समितियों के मुताबिक 1934 में पहली बार शहर में विसर्जन झांकी निकली थी। तब झांकियां बैलगाड़ी से निकाली गई थी। तब शहर की तीन से 4 समितियों ने झांकी निकाली। इसके बाद भव्यता बढ़ती चली गई। आधुनिक तकनीकों के साथ इस साल 35 झांकी निकाली जाएगी। 150 गुंडे बदमाशों को अब तक जेल भेजा जा चुका पर्व के दौरान अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई कर रही है। बीते सात दिनों में 150 से अधिक गुुंडे बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा लॉज, होटल और अन्य हिस्सों की चेकिंग लगातार जारी है। हर हिस्से में पेट्रोलिंग के लिए राजपत्रित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। झांकी के दौरान शहरी हिस्से में भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। खैरागढ़, बालोद, डोंगरगांव और दुर्ग की दिशा से आने वाले भारी वाहनों को अलग-अलग मार्ग से डायवर्ट कर आगे बढ़ाया जाएगा। प्रमुख चौराहों और संवेदनशील हिस्सों में रहेगी। इसके अलावा अधिक भीड़ वाले हिस्सों में निगरानी के लिए 4 ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जाएग। बाजार क्षेत्र में चार पहिया वाहनों की एंट्री पहले ही बंद कर दी गई है। इसके अलावा फ्लाईओवर के नीचे चार, म्युनिस्पल स्कूल, स्टेट स्कूल मैदान, गंज चौक और जिला हास्पिटल सहित अन्य हिस्सों में 8 पार्किंग पाइंट बनाए जा रहे हैं। रात 9 बजे से रुटों पर आई झांकियां सुबह 8 बजे तक भी विसर्जन कुंड तक नहीं पहुंच सकी थी। इसे देखते हुए कई व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। झांकी रुट से सभी पार्किंग हटाए जा रहे हैं।
Source link
800 जवानों के घेरे में विसर्जन झांकियां, 10 वॉच टावर व 4 ड्रोन से भी नजर, 150 बदमाश जेल भेजे
