Headlines

मानसा में आधी रात 3 दुकानों पर चोरों का धावा:लाखों का कैश-ड्राई फ्रूट उड़ाए; पुलिस ने CCTV खंगाल शुरू की जांच




मानसा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीती रात शहर के मुख्य बाजार में चोरों ने तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर हजारों रुपये की नकदी, काजू, बादाम, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो उन्होंने सामान बिखरा हुआ पाया। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित दुकानदारों राकेश कुमार और प्रदीप कुमार ने बताया कि एक दुकान से करीब 70 हजार रुपये और दूसरी दुकान से लगभग 40 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई है। चोर काजू, बादाम, कोल्ड ड्रिंक की बोतलें और अन्य सामान भी ले गए। तीसरी दुकान से भी कुछ नकदी चोरी होने की बात सामने आई है। बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग दुकानदारों ने प्रशासन से शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे व्यापारियों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सकेगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण थाना सिटी-2 के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *