![]()
झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टंडवा पुलिस ने ब्राउन शुगर की अवैध तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन तस्करों को जाल बिछाकर रंगे हाथ पकड़ा। उनके पास से 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई है, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है। टंडवा एएसपी प्रभात रंजन बरवार ने बताया कि गुप्त सूचना में बताया गया था कि एनटीपीसी (NTPC) टंडवा के गेट नंबर दो से कमता जाने वाली सड़क पर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री की जा रही है। इस गोपनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हजारीबाग जिले के केरेडारी (पचड़ा) निवासी 25 वर्षीय राजेश कुमार और चतरा जिले के टंडवा (नईपारम) निवासी 24 वर्षीय विकाश कुमार महतो के रूप में हुई है।
Source link
चतरा में ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:4 लाख रुपए की 19.72 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त, गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई
