Headlines

MP Top 10 News Today: Kinnars Strip and Assault Youth, Beheaded Body of Murder Accused Husband Found, Car Crashes into Truck After Hitting Cow


MP दिनभर में आज दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

.

दिनभर की 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, एमपी में आज, क्या रहा खास…

1. MP में UCC की उलटी गिनती शुरू, कैबिनेट से मिली मंजूरी

मोहन कैबिनेट ने यूसीसी बिल के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है।

मोहन कैबिनेट ने यूसीसी बिल के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है।

मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठ गया है। राज्य कैबिनेट ने UCC बिल के ड्राफ्ट को मंजूरी दे दी है। अब इसे विधानसभा के मानसून सत्र में पेश करने की तैयारी है। मध्य प्रदेश UCC विधेयक को मंजूरी देने वाला देश का तीसरा राज्य बनने जा रहा है। इससे पहले उत्तराखंड और गुजरात में UCC विधेयक पारित हो चुका है, जबकि उत्तराखंड में इसे लागू भी किया जा चुका है। सरकार का कहना है कि यह कानून सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक अधिकार सुनिश्चित करेगा। पढ़ें पूरी खबर

2. पोस्टल असिस्टेंट हत्याकांड का आरोपी पति मृत मिला, रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

इंदौर की पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के आरोपी पति अखिलेश सैनी का शव विदिशा जिले के गंजबासौदा में रेलवे ट्रैक पर मिला। शव का सिर गायब था। अखिलेश 11 जुलाई से लापता था। पुलिस को आशंका है कि उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है, हालांकि सिर नहीं मिलने से जांच जारी है। उर्मिला की हत्या के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

3. ‘पत्नी का पीछा छोड़ने’ के नाम पर 6 लाख, युवक ने VIDEO बनाकर दी जान

युवक ने वीडियो बनाकर युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

युवक ने वीडियो बनाकर युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सीहोर जिले के गोपालपुर में युवक मनीष पंवार ने आत्महत्या से पहले वीडियो बनाकर गंभीर आरोप लगाए। उसने कहा कि पत्नी का पीछा छोड़ने के नाम पर उससे 6 लाख रुपए लिए गए। वीडियो में उसने यह भी कहा कि आरोपी पहले बहन बोलकर घर तक आया और बाद में ब्लैकमेल करने लगा। युवक की मौत के बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

4. MP में मानसून सुस्त, 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। अब तक औसतन 9.7 इंच वर्षा हुई है, जबकि बीता सप्ताह लगभग सूखा रहा। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की उम्मीद है। कई जिलों में अच्छी बारिश का इंतजार बना हुआ है, जिससे खेती और जलस्तर दोनों प्रभावित हो रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

5. ग्वालियर में 15 फीट ऊंची दीवार गिरी, महिला की मौत

मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।

मलबे में दबने से महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग घायल हो गए।

ग्वालियर में सरकारी मल्टी की करीब 15 फीट ऊंची दीवार ढहने से बड़ा हादसा हो गया। मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति और देवर गंभीर रूप से घायल होकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं। मलबा हटाने के लिए प्रशासन ने 5 जेसीबी और 2 क्रेन लगाई हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

6. युवक को नग्न कर गलियों में घुमाया, VIDEO से मचा बवाल

खरगोन में कुछ किन्नरों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे नग्न अवस्था में गलियों में घुमाया। घटना का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि युवक के कपड़े फाड़े गए, बाल पकड़कर जमीन पर घसीटा गया और उसके साथ मौजूद ड्राइवर को भी डंडे से पीटा गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

7. पहले गाय, फिर ट्रक से टकराई कार; हाईवे पर मचा हड़कंप

मुरैना में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर एक कार पहले गाय से टकराई, इसके बाद ट्रक से भिड़ गई। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें कार पूरी सड़क पर लहराती हुई दिखाई दे रही है। बताया गया कि ड्राइवर ने सड़क पर काफी देर तक उत्पात मचाया। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

पॉजिटिव खबर

8. भोपाल को जल्द मिलेंगी 25 नई ई-बसें

मेयर मालती राय और एमआईसी सदस्यों ने बस का जायजा लिया।

मेयर मालती राय और एमआईसी सदस्यों ने बस का जायजा लिया।

भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करने के लिए जल्द 25 नई ई-बसें सड़कों पर उतरेंगी। चार्जिंग डिपो का निरीक्षण करने मेयर मालती राय और एमआईसी सदस्य पहुंचे। उन्होंने बस में बैठकर सफर भी किया और तैयारियों का जायजा लिया। नई ई-बसों के शुरू होने से शहर में पर्यावरण अनुकूल और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर

खबर जरा हटके

9. भैंसों के बीच पढ़ाई को मजबूर 50 बच्चे

खरगोन जिले के रेतवा गांव में पिछले तीन साल से प्राथमिक स्कूल के करीब 50 बच्चे पशुबाड़े में पढ़ाई कर रहे हैं। स्कूल भवन जर्जर होने के कारण उसे बंद कर दिया गया था। नए भवन का इंतजार अब तक पूरा नहीं हुआ है। मजबूरी में बच्चों की कक्षाएं भैंसों के बीच लगाई जा रही हैं। ग्रामीण लगातार नए स्कूल भवन की मांग कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

कल का बिग इवेंट

10. 20 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र प्रस्तावित

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 20 जुलाई से प्रस्तावित है। विधानसभा सचिवालय ने सत्र बुलाने का प्रस्ताव राज्यपाल को भेज दिया है। अब मंजूरी मिलने का इंतजार है। सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण विधेयक और नीतिगत प्रस्ताव पेश कर सकती है। UCC बिल भी इसी सत्र में पेश किए जाने की तैयारी है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *