Headlines

कोडरमा में संपर्क क्रांति में चढ़ते वक्त जेवर चोरी:4 से 5 लाख रुपए के जेवर गायब, तीन महिलाओं पर शक, दर्ज कराई शिकायत




कोडरमा रेलवे स्टेशन पर एक परिवार लाखों रुपए के जेवर चोरी का शिकार हो गया। यह घटना धनबाद-गया रेलखंड पर उस समय हुई, जब रायडीह निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा अपने परिवार के साथ बोकारो जाने के लिए संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में सवार हो रहे थे। बताया गया कि ट्रेन में चढ़ने के दौरान भारी भीड़ का फायदा उठाकर तीन अज्ञात महिलाएं और एक युवती ने उनकी बहू के साइड पर्स से सोने के जेवर उड़ा लिए। परिवार जब स्लीपर कोच में अपनी सीट पर पहुंचा, तब बहू ने पर्स खुला देखा। जांच करने पर उसमें रखे चार पायल, ढोलना, मंगलसूत्र समेत अन्य सोने के गहने गायब मिले। चोरी हुए जेवर की अनुमानित कीमत 4 से 5 लाख रुपए बताई जा रही है। ट्रेन से उतर कर दर्ज कराई शिकायत चोरी का पता चलते ही वर्मा परिवार में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद परिवार हजारीबाग रोड स्टेशन पर उतर गया। सुरेंद्र कुमार वर्मा ने अपनी बहू और अन्य परिजनों को आगे बोकारो के लिए रवाना किया, जबकि वे खुद रात में ही वापस कोडरमा स्टेशन लौट आए। यहां पहुंचकर उन्होंने जीआरपी थाना में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। सीसीटीवी में दिखीं संदिग्ध महिलाएं रविवार सुबह जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में तीन महिलाएं और एक युवती भीड़ के बीच वर्मा परिवार के पीछे-पीछे ट्रेन के कोच की ओर जाती हुई दिखाई दीं। फुटेज से यह भी स्पष्ट हुआ कि ये महिलाएं ट्रेन में सवार नहीं हुईं, बल्कि गेट तक जाकर भीड़ का फायदा उठाते हुए वापस स्टेशन की ओर लौट गईं। पुलिस ने इन्हें ही मुख्य संदिग्ध मानते हुए उनकी पहचान शुरू कर दी है। जीआरपी अधिकारियों के अनुसार, फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की उम्मीद जताई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *