Headlines

मोहला-मानपुर में पुलिस ने लगाई 'चौपाल':ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति का दिया संदेश; युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील




मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के सुदूर और संवेदनशील इलाकों में पुलिस और ग्रामीणों के बीच भरोसा बढ़ाने के लिए रविवार को ‘पुलिस की चौपाल’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाय.पी. सिंह के निर्देश और एसडीओपी मानपुर विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में थाना सीतागांव के ग्राम हलांजूर और एड़मा-बड़मा में आयोजित हुआ। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याएं सुनना, उनकी जरूरतों को समझना और उन्हें सामाजिक व कानूनी विषयों पर जागरूक करना था। 14 गांवों का दौरा, बच्चों और ग्रामीणों से की बातचीत थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव ने थाना क्षेत्र के तीन बीट के अंतर्गत आने वाले सभी 14 गांवों का दौरा किया। उन्होंने वनांचल के स्कूली बच्चों, आंगनबाड़ी के बच्चों और ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं व बुनियादी जरूरतों की जानकारी ली। साइबर ठगी से बचने के बताए आसान तरीके चौपाल में ग्रामीणों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक और ऑनलाइन ठगी से सावधान रहने की सलाह दी गई। साथ ही ओटीपी किसी के साथ साझा नहीं करने और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की जानकारी दी गई। महिलाओं और बच्चों को बताए उनके अधिकार कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर भी विशेष जानकारी दी गई। उन्हें घरेलू हिंसा से बचाव, अपने कानूनी अधिकार, अभिव्यक्ति ऐप, डायल-112 और महिला हेल्पलाइन 1091 के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया। युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील पुलिस ने युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। उन्हें शराब और अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहकर स्वस्थ और सुरक्षित समाज बनाने में सहयोग देने की अपील की गई। बारिश के मौसम में सुरक्षा के दिए सुझाव वर्षा ऋतु को देखते हुए ग्रामीणों को जहरीले जीव-जंतुओं और सांप काटने की स्थिति में बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्वास्थ्य विभाग और पुलिस को सूचना देने की सलाह दी गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए बांटे फलदार पौधे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए थाना क्षेत्र के सभी 14 गांवों में ग्रामीणों को फलदार पौधे वितरित किए गए। सीतागांव और सेंडावाही में पीपल, बरगद, नीम और करंज के पौधे लगाए गए। अन्य गांवों में भी यह अभियान चरणबद्ध तरीके से जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *