![]()
पंचकूला जिले में जीरकपुर-शिमला नेशनल हाईवे पर चंडीमंदिर लाइटों के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ। शिमला की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पहले एक कार और फिर एक टेंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इस हादसे की चपेट में ब्रेड लेकर जा रहा एक बाइक सवार भी आ गया, जिसकी बाइक टेंपो ट्रैवलर के नीचे जा घुसी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार जगत राम ने बताया कि वह मोरनी से पंचकूला अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। तभी शिमला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी गाड़ी के एयरबैग खुल गए और उनकी नई कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल बाइक सवार को पहुंचाया अस्पताल टक्कर के बाद तेज रफ्तार कार घूमकर कालका-शिमला की ओर जाने वाले हाईवे मार्ग पर आ गई। वहां उसने एक टेंपो ट्रैवलर को भी टक्कर मारी। इसी दौरान एक बाइक भी हादसे की चपेट में आ गई और टेंपो ट्रैवलर के नीचे जा घुसी। बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे में था कार सवार मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शिमला की ओर से आ रही कार का ड्राइवर कथित तौर पर नशे की हालत में था और उसके साथ कुछ युवतियां भी सवार थीं। टेंपो ट्रैवलर के ड्राइवर ने बताया कि वह पंचकूला से नालागढ़ स्टाफ को लेकर जा रहे थे और उनकी नई गाड़ी भी इस हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
Source link
पंचकूला में कार ने 3 वाहनों को मारी टक्कर:बाइक सवर गंभीर घायल, लोग बोले- नशे में था आरोपी ड्राइवर
