![]()
प्रतापगढ़ नगर परिषद की नवनिर्वाचित सभापति ज्योति सोनी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पदभार ग्रहण किया। नगर परिषद कार्यालय पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और निर्दलीय पार्षदों ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण के बाद शहर में ज्योति सोनी का विजय जुलूस भी निकाला गया। प्रतापगढ़ नगर परिषद के सभापति चुनाव में कांग्रेस की ज्योति सोनी ने 21 वोट हासिल कर जीत दर्ज की थी। भाजपा प्रत्याशी मनीषा जैन को 18 वोट मिले, जबकि एक वोट निरस्त हुआ। ज्योति सोनी ने जताया जनता और कार्यकर्ताओं का आभार पदभार संभालने के बाद सभापति ज्योति सोनी ने शहर की जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शहर के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर प्रतापगढ़ के विकास के लिए काम किया जाएगा और आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी। पूर्व विधायक रामलाल मीणा समेत कई नेता रहे मौजूद पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामलाल मीणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह पुरावत समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पार्षद मौजूद रहे। बड़ी संख्या में समर्थक भी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। नगर परिषद चुनाव में ज्योति सोनी के सभापति चुने जाने के साथ प्रतापगढ़ नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बना है। ढोल-नगाड़ों के साथ निकला विजय जुलूस पदभार ग्रहण करने के बाद ज्योति सोनी का शहर में विजय जुलूस निकाला गया। जुलूस में ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर कार्यकर्ता उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान समर्थकों ने आतिशबाजी की और शहर में कई जगह ज्योति सोनी का स्वागत किया। जुलूस के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया। जगह-जगह स्वागत के साथ पदभार ग्रहण कार्यक्रम का जश्न मनाया गया।
Source link
प्रतापगढ़ नगर परिषद सभापति ज्योति सोनी ने पदभार संभाला:वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ली शपथ, शहर के विकास का वादा; कांग्रेस की 15 साल बाद वापसी
