Headlines

नूंह में खड़े वाहन से टकराई कार; 3 की मौत:3 साथी घायल, जयपुर से दिल्ली जा रहे थे; आरोपी ड्राइवर फरार




नूंह जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में एक कार में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा नगीना थाना क्षेत्र के गांव बनारसी के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, जयपुर से दिल्ली की ओर जा रही फ्रॉन्क्स कार में कुल 6 लोग सवार थे। देर रात करीब 3 बजे, जब उनकी कार एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 47 के निकट पहुंची, तो वह सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े एक वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को गुरुग्राम के अस्पताल में कराया भर्ती हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल तीनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतकों की नहीं हुई पहचान हादसे के बाद अवैध रूप से अज्ञात वाहन खड़ा करने वाला ड्राइवर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही नगीना थाना पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जांच अधिकारी वेदपाल ने बताया कि मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। कार नंबर के आधार पर परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। मामले की जांच कर रही पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहन को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस फरार वाहन ड्राइवर की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *