![]()
मंदसौर जिले के भानपुरा थाने में थाना प्रभारी का फेरबदल किया गया है। एसपी विनोद कुमार मीना ने सोमवार रात आदेश जारी करते हुए थाना प्रभारी रमेश चंद्र डांगी को लाइन अटैच कर दिया। वहीं, भानपुरा थाने की जिम्मेदारी अब उपनिरीक्षक विनय बुंदेला को सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, रमेश चंद्र डांगी अक्टूबर 2024 से भानपुरा थाना प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। पुलिस अधीक्षक ने काम में लापरवाही के चलते उन्हें लाइन अटैच किया है। सूत्रों के मुताबिक डांगी के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। बीते कुछ महीनों से डांगी को हटाए जाने की चर्चा थी। बुंदेला यशोधर्मन थाने में पदस्थ थे
नवनियुक्त थाना प्रभारी विनय बुंदेला पिछले करीब पांच वर्षों से मंदसौर शहर के यशोधर्मन थाने में पदस्थ थे। इस दौरान जिले में हुई कई बड़ी और चर्चित पुलिस कार्रवाइयों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हाल ही में नई आबादी थाना पुलिस द्वारा करीब 20 किलो ब्राउन शुगर (स्मैक) जब्त करने की कार्रवाई में भी उनका अहम योगदान रहा। इस ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इसके अलावा एमडी ड्रग्स फैक्ट्री के भंडाफोड़ सहित जिले के कई बड़े मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई में भी वे विशेष टीम का हिस्सा रहे हैं। एसपी विनोद कुमार मीना ने कहा कि विभाग में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों को जिम्मेदारी और अवसर दिए जाएंगे, जबकि काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी तेर सिंह बघेल ने बताया कि आर.सी. डांगी के खिलाफ शराब संबंधित एक मामले को लेकर विभागीय जांच चल रही है।
Source link
लापरवाही पर भानपुरा थाना प्रभारी लाइन अटैच:40 करोड़ ड्रग्स कार्रवाई टीम का हिस्सा रहे SI विनय बुंदेला को कमान
