Headlines

गुप्त वृन्दावन धाम में जेन-जी रचेगी नया इतिहास:24 घंटे मृदंग-करताल के साथ गूंजेगा ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र, जयपुर के हर कोने से जुटेंगे युवा




जयपुर की युवा पीढ़ी आध्यात्मिक आस्था और सेवा का अनूठा उदाहरण पेश करने जा रही है। गुप्त वृन्दावन धाम की शीघ्र पूर्णता और अगले वर्ष होने वाले मंदिर के मंगलमय उद्घाटन की प्रार्थना के लिए 26 से 27 सितंबर तक 24 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन होगा। इसमें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से डॉक्टर, इंजीनियर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर, आर्किटेक्ट, मैनेजमेंट प्रोफेशनल और विद्यार्थी समेत बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। दिन-रात गूंजेगा हरे कृष्ण महामंत्र आयोजन के दौरान लगातार 24 घंटे मृदंग और करताल के साथ सामूहिक संकीर्तन किया जाएगा। युवा मिलकर हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन करेंगे। आयोजकों का उद्देश्य मंदिर निर्माण की शीघ्र पूर्णता और आगामी उद्घाटन के लिए सामूहिक रूप से मंगलकामना और प्रार्थना करना है। आयोजकों के अनुसार, यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की युवा पीढ़ी को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का भी प्रयास है। अलग-अलग पेशों में काम करने और पढ़ाई करने वाले युवा एक मंच पर आकर इस संकीर्तन में सहभागी बनेंगे। प्रार्थना के जरिए पूर्णता की कामना गुप्त वृन्दावन धाम के मंदिर का उद्घाटन अगले वर्ष प्रस्तावित है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर की शीघ्रतम पूर्णता और उद्घाटन के मंगलमय आयोजन के लिए 24 घंटे अखंड हरिनाम संकीर्तन किया जा रहा है। आयोजन का संदेश है- ‘निर्माण हमारा प्रयास है; उसकी मंगलमय पूर्णता के लिए हमारी प्रार्थना—हरिनाम है।’ इस आयोजन के जरिए युवा पीढ़ी सामूहिक संकीर्तन, सेवा और आध्यात्मिक सहभागिता के माध्यम से गुप्त वृन्दावन धाम की पूर्णता के लिए अपनी प्रार्थना अर्पित करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *