Headlines

बालोद में गांजा तस्करी करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार:मध्यप्रदेश के रायसेन-भोपाल से पकड़े गए, सभी 7 आरोपी सलाखों के पीछे




बालोद पुलिस ने 72.621 किलो गांजा तस्करी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ मामले में सभी 7 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। दोनों को मध्यप्रदेश के रायसेन और भोपाल से पकड़ा गया। यह मामला 9 जून 2026 का है, जब साइबर सेल और डौंडीलोहारा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम भेड़ी मुख्य मार्ग पर कार्रवाई की थी। उस समय पांच आरोपियों के कब्जे से 72.621 किलोग्राम गांजा, चार बाइक और छह मोबाइल फोन जब्त किए गए थे। जब्त गांजे की कीमत लगभग 36.31 लाख रुपए और कुल जब्त संपत्ति की कीमत 40.52 लाख रुपए आंकी गई थी। उस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया था और पूछताछ में गिरोह के मुख्य सरगना का नाम भी सामने आया था। तकनीकी जांच के बाद मध्य प्रदेश से मुख्य सरगना गिरफ्तार मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम गठित की गई। तकनीकी सबूतों, साइबर एनालिसिस और लगातार तलाश के आधार पर टीम को मध्य प्रदेश भेजा गया। टीम ने रायसेन और भोपाल के शुकी सेवरिया क्षेत्र में दबिश देकर फरार आरोपी और गिरोह के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर बालोद लाया। सभी सात आरोपी पकड़े गए गिरफ्तार आरोपियों में रायसेन जिले के राहुल नगर वार्ड-14 निवासी 31 वर्षीय सतनाम गोड़ और भोपाल जिले के एकता नगर, शुकी सेवरिया निवासी 21 वर्षीय भगवान सिंह बंजारा उर्फ भग्गु शामिल हैं। इन दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही इस एनडीपीएस प्रकरण में सभी सात आरोपियों की गिरफ्तारी पूरी हो गई है। पूरे तस्करी नेटवर्क पर पुलिस का फोकस पुलिस ने बताया कि अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क की अन्य कड़ियों की भी जांच की जा रही है। एसपी किरण गंगाराम चव्हाण ने बताया कि ‘मिशन नवचेतना’ के तहत यह कार्रवाई केवल मादक पदार्थ जब्त करने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य पूरे तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *