Headlines

सिरसा अशोक हत्याकांड: 5 आरोपी गिरफ्तार:खेत से लौटते वक्त किया था हमला, 1000 रुपए को लेकर था विवाद




सिरसा जिले के गांव छतरियां में युवक अशोक कुमार की हत्या के मामले में बड़ागुड़ा थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। यह घटना 12 जुलाई को हुई थी, जब अशोक कुमार अपने भाई मुकेश और चाचा के साथ खेत से चारा लेकर लौट रहे थे। शिकायत के अनुसार, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। मुकेश और उनके चाचा जान बचाकर भाग गए, लेकिन हमलावरों ने अशोक को पकड़ लिया और लाठियों व लोहे के पाइपों से बेरहमी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उपचार के दौरान सिविल अस्पताल में अशोक की मौत हो गई। एक हजार रुपए को लेकर था विवाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच पिछले दो-तीन महीनों से 1000 रुपए के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर ग्राम पंचायत में समझौता भी हुआ था, लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया। 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने मृतक के भाई मुकेश कुमार की शिकायत पर 16/17 नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर लाभ सिंह ने बताया कि जांच के दौरान 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव छतरियां, जिला सिरसा निवासी साहब राम पुत्र ताराचंद, संजय पुत्र साहब राम, यशपाल उर्फ काकू पुत्र रणजीत सिंह, विनय पुत्र जयसिंह और संदीप पुत्र पृथ्वी राज के रूप में हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *