Headlines

रेवाड़ी में पुलिस को चकमा दे पोल पर चढ़ा युवक:नशा ज्यादा होने के बाद रास्ता भटका; 20 मिनट बाद नीचे उतारा




रेवाड़ी में एक युवक ट्रैफिक पुलिस को चमका देकर धारूहेड़ा चुंगी पर लगे सांकेतिक बोर्ड पर चढ़ गया। पता चलने के बाद चुंगी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद करीब 20 मिनट में पोल से सुरक्षित नीचे उतारा। बाद में युवक को जगन गेट चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि युवक नशे में था। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, यूपी निवासी युवक ट्रक पर क्लीनर का काम करता है। कुछ दिन पहले युवक अपने घर चला गया। पीछे से ड्राइवर ट्रक लेकर मॉल लेने के लिए राजस्थान चला गया। राजस्थान से चलने से पहले ड्राइवर ने युवक को फोन कर रेवाड़ी में एनएच-71 पर आने को कहा। जहां से उसे हिमाचल जाना था। युवक सोमवार को रेवाड़ी पहुंच गया। इस दौरान उसने कुछ नशा कर लिया। नशा ज्यादा होने के कारण वह एनएच-71 की बजाय धारूहेड़ा चुंगी पहुंच गया। वाहन को संभाल रही थी पुलिस धारूहेड़ा चुंगी पर पुलिस वाहनों को कंट्रोल करने में व्यस्त थी। इसी दौरान युवक मौका पाकर चौक के बीच में बने चबूतरे पर चढ़ा और वहां से सीधे सांकेतिक बोर्ड के पोल पर चढ़कर बैठ गया। कुछ देर बाद आसपास के दुकानदारों और ट्रैफिक पुलिस की उस पर नजर पड़ी। ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और स्थानीय लोगों की मदद से उसे नीचे उतारा। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने जगन गेट चौकी पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। नशे में लग रहा था युवक जगन गेट चौकी पुलिस इंचार्ज ने कहा कि युवक के पोल पर चढ़ने की सूचना मिली थी। युवक को चौकी में लाकर उससे पूछताछ की गई। युवक नशे में लग रहा था। जिस कारण वह पोल पर चढ़ गया। पूछताछ के बाद ड्राइवर से बात करने के बाद युवक को छोड़ दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *