Headlines

गुरदासपुर में अवैध शराब का जखीरा बरामद:नाकाबंदी के दौरान कार सवार गिरफ्तार; पहले भी पकड़ी जा चुकी 800 बोतल




गुरदासपुर के तिबड़ पुलिस स्टेशन को अवैध धंधों में शामिल लोगों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सफलता मिली है। पुलिस ने बब्बेहाली ब्रिज नहर पर नाकाबंदी के दौरान एक ज़ैन कार से 1.80 लाख मिलीलीटर अवैध शराब जब्त की है। डीएसपी शाहबाज सिंह ने बताया कि पुलिस टीम बब्बेहाली ब्रिज नहर पर संदिग्ध गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक ज़ैन कार को रोका गया और उसकी तलाशी ली गई। कार से अवैध शराब के 6 कैन मिले, जिनकी कुल मात्रा 1,80,000 मिलीलीटर थी। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। डीएसपी शाहबाज सिंह ने यह भी बताया कि इससे पहले भी तिबड़ थाना पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 800 बोतल शराब बरामद की थी। इसकी कुल मात्रा 6 लाख मिलीलीटर थी। दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपी गांव मौजपुर के रहने वाले उन्होंने बताया कि दोनों मामलों में गिरफ्तार आरोपी गांव मौजपुर के रहने वाले हैं। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी गांव मौजपुर से शराब लाकर अलग-अलग इलाकों में सप्लाई करते थे। सप्लाई नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और किन इलाकों में इसकी सप्लाई की जानी थी। डीएसपी शाहबाज सिंह ने अवैध कामों में शामिल लोगों को चेतावनी दी कि कानून तोड़ने वाले लोग ऐसे कामों से दूर रहें। उन्होंने कहा कि अवैध शराब की तस्करी और दूसरे अवैध धंधों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *