Headlines

रायगढ़ में ओवरलोडिंग स्कूली ऑटो पर पहली बार चेतावनी:अगली बार होगी कार्रवाई, बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस सख्त, प्रबंधन-ड्राइवरों को दिए निर्देश




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में स्कूली बच्चों को ऑटो में क्षमता से अधिक बैठाकर ले जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान शुरू कर दिया है। पहले चरण में नियम तोड़ने वाले ऑटो चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दोबारा ओवरलोडिंग मिलने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच अभियान शुरू करने से पहले ट्रैफिक डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने अपने कार्यालय में स्कूल प्रबंधन के प्रतिनिधियों और ऑटो चालक संघ के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए ऑटो चालकों को निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को वाहन में नहीं बैठाने के निर्देश दिए गए। नशे में वाहन चलाने पर भी होगी सख्त कार्रवाई डीएसपी ने कहा कि, यदि जांच के दौरान कोई ऑटो चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। शहर के अलग-अलग स्थानों पर चला अभियान सोमवार को यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न स्थानों पर स्कूली ऑटो वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान कई ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे बैठे मिले। पुलिस ने पहली बार सभी चालकों को समझाइश देते हुए चेतावनी दी कि दोबारा नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। स्कूल वाहन चालकों और शिक्षण संस्थानों को सभी सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन, लापरवाही या नशे की हालत में वाहन चलाने जैसी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *