Headlines

दानापुर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन अलर्ट, बम निरोधक दस्ते ने की जांच




राजधानी पटना से सटे दानापुर के तीन निजी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस सूचना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल स्कूल परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई और जांच के लिए बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वायड की टीमें तैनात की गईं। धमकी दानापुर मिलिट्री कैंटोनमेंट स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल, डीपीएस और रेडियंट स्कूल को भेजी गई है। ई-मेल के माध्यम से यह धमकी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और स्कूल परिसरों की सघन तलाशी शुरू कर दी। दानापुर के एएसपी अजीत कुमार ने बताया कि धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद एहतियातन डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ई-मेल दो अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया है, जिसकी सामग्री की गहन जांच की जा रही है। ई-मेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम की भी मदद ली जा रही है। प्रारंभिक जांच में अब तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, सुरक्षा के मद्देनजर सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और स्कूल परिसरों की लगातार जांच जारी है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *