Headlines

बेमेतरा में हॉस्टल जर्जर, छत से टपकता पानी, गिरता प्लास्टर:पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास की बदहाली, कलेक्टर को बताई परेशानी




बेमेतरा शहर के कोबिया वार्ड स्थित पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास की जर्जर हालत से परेशान छात्रों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर छात्रावास की तत्काल मरम्मत या नए भवन के निर्माण की मांग की। छात्रों का कहना है कि 24 साल पुराना भवन अब रहने लायक नहीं बचा है और हर दिन हादसे का खतरा बना हुआ है। एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष यासिफ खान के नेतृत्व में छात्रों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि छात्रावास की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी हैं। बारिश के दौरान कमरों की छत से लगातार पानी टपकता है, प्लास्टर गिर रहा है और सीपेज के कारण कई कमरे रहने योग्य नहीं बचे हैं। पढ़ाई के दौरान गिर रहा प्लास्टर छात्रों ने बताया कि बरामदे और कमरों में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर गिर जाता है। कुछ समय पहले एक कमरे में पंखा भी गिर चुका है। उनका कहना है कि भवन की स्थिति बेहद खराब है और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। 50 सीट का छात्रावास, रह रहे 30 छात्र जानकारी के अनुसार छात्रावास 50 सीटों का है, जिसमें 26 कमरे हैं। वर्तमान में करीब 30 छात्र यहां रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि भवन पूरी तरह कमजोर हो चुका है और अब केवल मरम्मत नहीं, बल्कि नए भवन का निर्माण जरूरी है। पानी, शौचालय और बिजली की भी समस्या छात्रों ने बताया कि छात्रावास में पेयजल, स्वच्छता और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। अधिकांश शौचालय खराब हैं और कई नल व पाइपलाइन टूट चुकी हैं। परिसर में स्थित प्री-मैट्रिक छात्रावास का बोर खराब होने के कारण वहां के छात्र भी इसी छात्रावास के शौचालयों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे परेशानी और बढ़ गई है। छात्र ने बताय हॉस्टल की बदहाली छात्र नितिन बोहरे ने कहा कि छात्रावास की हालत बेहद खराब हो चुकी है। छत से पानी टपकता है, प्लास्टर गिर रहा है और दीवारों में दरारें आ गई हैं। कई बार शिकायत के बावजूद कोई अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं आया। इसलिए छात्र अब कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *