![]()
अजमेर में युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर छह साल तक रेप करने और गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि करीब छह साल पहले उसकी पहचान एक युवक से हुई थी। इसके बाद आरोपी ने शादी करने का भरोसा देकर उसके साथ लगातार संबंध बनाए। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। आरोपी के परिजनों ने भी दिया था शादी का भरोसा पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के परिजन को भी दोनों के रिश्ते की जानकारी थी। उन्होंने भी शादी कराने का भरोसा दिया था। अब आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Source link
शादी का झांसा देकर युवती से 6 साल तक रेप:प्रेग्नेंट होने पर कराया अबॉर्शन, अब विवाह से किया मना
