Headlines

NEET Student Fake OMR Controversy


  • Hindi News
  • Career
  • NEET Student Fake OMR Controversy | Jantar Mantar Protest NTA Statement

13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

21 जून को Re Neet एग्जाम देने वाली कानपुर की आर्या सिंह ने एनटीए पर गंभीर आरोप लगाए। अपनी ओएमआर शीट लेकर वे पिता के साथ NTA के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर भी पहुंच गईं।

अब आर्या के बारे में एनटीए ने बताया है कि उम्मीदवार की असली OMR शीट NTA के पास सुरक्षित है, जिसे OMR रिस्पॉन्स की चैलेंज विंडो के दौरान उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजा गया था।

QuoteImage

UP- कानपुर की NEET छात्रा आर्या सिंह दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची है. उनके पापा उनके साथ है और NTA और शिक्षामंत्री को चिठ्ठी लिखकर आये है. आर्या के साथ NTA ने धोखा किया है.उनके नंबर रिजल्ट आने के बाद दो बार बदल दिये गये. पहले 540 थे फिर 167 रह गये. pic.twitter.com/tLuo8Xc6mQ https://t.co/h5ahWYUGkK— Narendra Pratap (@hindipatrakar) July 19, 2026

QuoteImage

इंटरनेट पर जो फोटो वायरल हो रही है, वो असली OMR शीट से डिजिटली छेड़छाड़ करके बनाई गई है। असली शीट पर इनविजिलेटर के सिग्नेचर का समय दोपहर 3:45 बजे दर्ज है। इसे बदलकर एडिटेड फोटो में दोपहर 2:45 बजे कर दिया गया है। इसके अलावा भी जाली शीट पर कई डिजिटल बदलाव पकड़े गए हैं। एनटीए ने बताया है कि आर्या का 167 मार्क्स का स्कोर पूरी तरह सही और बरकरार है।

QuoteImage

Regarding OMR-related claims for NEET (UG) 2026 being circulated on social media, it may be noted that the genuine OMR of every candidate concerned is on record with NTA. It was made available on the candidate portal and emailed to the candidates at the time of the OMR Response… pic.twitter.com/rN3r21c4hf— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 20, 2026

QuoteImage

कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

NTA ने साफ किया है कि फर्जी या एडिटेड OMR शीट बनाना, उसे फैलाना या किसी सार्वजनिक परीक्षा के रिकॉर्ड के खिलाफ झूठे दावे करना ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024’ के तहत एक गंभीर और दंडनीय अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

आर्या ने की थी NTA से जांच की मांग

Re Neet रिजल्ट आने के बाद कानपुर की छात्रा आर्या सिंह ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर गंभीर सवाल उठाए थे। आर्या का आरोप है कि उनकी ओएमआर (OMR) शीट के मिलान के हिसाब से जहां उनके 609 नंबर बन रहे थे, वहीं NTA की वेबसाइट पर उनका रिजल्ट देखने के दौरान महज दो घंटे के अंदर दो अलग-अलग स्कोर दिखाई दिए।

परेशान छात्रा ने सबूत के साथ शिक्षा मंत्री और NTA को मेल भेजकर जांच की मांग की है। 13 तारीख की रात को जब NTA की ऑफिशियल वेबसाइट पर उनकी OMR शीट आई, तो उसमें प्रश्न नंबरों का सीक्वेंस गलत था। हालांकि, जब उन्होंने अपने प्रश्नों का मिलान किया तो उनके 609 नंबर बन रहे थे।

इसके बाद आर्या ने तुरंत NTA के चैलेंज पोर्टल पर इस सीक्वेंस की शिकायत की। शिकायत के जवाब में NTA ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेटेड OMR शीट भेजी, जिसमें क्वेश्चन नंबर का सीक्वेंस तो सही कर दिया गया, लेकिन स्कोर 609 ही रहा। आर्या का सवाल था कि एक ही छात्र के कुछ घंटों के अंदर दो अलग-अलग रिजल्ट कैसे जारी हो सकते हैं।

एनटीए और शिक्षामंत्री को भेजी शिकायत

रिजल्ट में सामने आए इस अंतर के बाद आर्या ने अपने पास मौजूद स्क्रीनशॉट, OMR शीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स को जमा किया। इसे आर्या ने NTA और केंद्रीय शिक्षा मंत्री को ईमेल के जरिए भेजा। आर्या ने मांग की है कि उनके मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। अगर कोई तकनीकी गलती हुई है तो उसे जल्द से जल्द सुधारा जाए।

QuoteImage

Regarding claims by Ms. Pratibha Trivedi (App No. 260412140662) about her NEET (UG) 2026 OMR answer sheet:NTA has verified the record.The genuine OMR of the candidate is with NTA. It was also emailed to her at the registered e-mail address during the OMR Response Key…— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 20, 2026

QuoteImage

अभय यादव के दावों को किया खारिज

छात्र अभय यादव ने भी ओएमआर शीट और असली नंबरों में अंतर का जिक्र किया था। इस पर एनटीए ने कहा, एजेंसी ने रिकॉर्ड चेक किया है। असली OMR शीट छात्र के रजिस्टर्ड ईमेल पर भी भेजी गई थी। छात्र ने सार्वजनिक रूप से दावा किया था कि उसने केवल 5 प्रश्न छोड़े थे और उसका स्कोर 634 मार्क्स होना चाहिए, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में ये बात सही नहीं निकलती है। रिकॉर्ड के मुताबिक, 180 में से 44 प्रश्न बिना हल किए छोड़ दिए गए थे। उम्मीदवार का 164 मार्क्स का स्कोर वेरिफाइड है और वही रहेगा।

QuoteImage

On the allegations circulating on social media regarding the OMR sheet of Re-NEET candidate Avaneesh Srivastava, NTA Sources said- “The image being circulated on social media is not the OMR sheet on record with the NTA. It is a digitally altered version.”The sources added that…— ANI (@ANI) July 19, 2026

QuoteImage

अवनीश श्रीवास्तव का पकड़ा गया झूठ

Re Neet के सबसे चर्चित मामलों में से एक अवनीश श्रीवास्तव का मामला भी है। उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि एनटीए द्वारा अपलोड की गई ओएमआर शीट अजीत सिंह नामक किसी अन्य छात्र की थी। हालांकि, एनटीए ने आंसर शीट के आदान-प्रदान से पूरी तरह इंकार किया है।

एजेंसी के अनुसार, फोरेंसिक जांच से पता चला है कि वायरल फोटो ऑफिशियल ओएमआर शीट नहीं थी, बल्कि अवनीश की अपनी आंसर शीट का डिजिटल रूप से संशोधित संस्करण थी। एजेंसी ने बताया कि केवल पहचान संबंधी फील्ड बदले गए थे, जबकि बारकोड सहित अन्य जानकारी असली ओएमआर शीट के समान ही थी। एजेंसी ने डिजिटल हेरफेर के कई संकेत भी बताए। इनमें वर्तनी की गलतियां शामिल थीं।

QuoteImage

Regarding claims by Ms. Pratibha Trivedi (App No. 260412140662) about her NEET (UG) 2026 OMR answer sheet:NTA has verified the record.The genuine OMR of the candidate is with NTA. It was also emailed to her at the registered e-mail address during the OMR Response Key…— National Testing Agency (@NTA_Exams) July 20, 2026

QuoteImage

प्रतिभा त्रिवेदी की ओएमआर शीट में मिले बदलाव

एनटीए ने उम्मीदवार प्रतिभा त्रिवेदी द्वारा अपनी ओएमआर शीट के संबंध में लगाए गए आरोपों को भी खारिज कर दिया। एजेंसी के अनुसार, असली ओएमआर शीट पहले से ही एनटीए के पास उपलब्ध थी और ऑफिशियल ओएमआर रिस्पांस की चुनौती विंडो के दौरान उम्मीदवार को ईमेल द्वारा भी भेजी गई थी।

हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर असली डॉक्यूमेंट्स की नहीं है। एजेंसी ने कहा, जो फोटो वायरल हो रहा है, वह असली ओएमआर शीट का डिजिटल रूप से संशोधित संस्करण है। यह एनटीए के रिकॉर्ड में मौजूद शीट नहीं है और इसमें काफी बदलाव किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें

मॉनिटर ने बच्चे को 2 मिनट में मारे 52 थप्पड़:हेड डाउन न करने पर नर्सरी के बच्‍चे को गर्ल मॉनीटर ने पीटा; वीडियो वायरल

लखनऊ में 5 साल के नर्सरी क्लास के बच्चे को क्लास की मॉनिटर ने 2 मिनट तक जमकर मारा। ये घटना क्लास टीचर की गैर मौजूदगी में हुई। क्लॉस मॉनिटर ने बच्चे को लगातार थप्पड़े मारे। उसने सिर पकड़कर लड़के के बाल भी खींचे। यह घटना लखनऊ के ALS एकेडमी की है। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *