Headlines

3 लाख 50 हजार का 35 किलो गांजा जब्त:मुरैना में ऑटो से सप्लाई करने जा रहे थे तस्कर, 2 आरोपी भागे एक गिरफ्तार




मुरैना जिले के सबलगढ़ में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 35 किलो गांजा जब्त किया है। गांजा बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस को देखकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त गांजे की कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई जा रही है। ऑटो से गांजा तस्करी की मिली थी सूचना थाना सबलगढ़ पुलिस को सोमवार को सूचना मिली थी कि कैलारस की ओर से एक ऑटो में कुछ लोग अवैध गांजा लेकर सबलगढ़ आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने पासौन नहर की पुलिया के पास कैलारस-सबलगढ़ रोड पर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध ऑटो को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर ऑटो में सवार दो युवक मौके से भाग निकले। वहीं एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया। ऑटो चालक ने पूछताछ में बताया कि तीनों युवक कैलारस से सात बैग और एक प्लास्टिक की बाल्टी लेकर ऑटो में बैठे थे। सात बैग और बाल्टी में मिला गांजा पुलिस ने सातों बैग और प्लास्टिक की बाल्टी की तलाशी ली। इनमें कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया 35 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपी गांजे से संबंधित कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया। इसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपए बताई गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज सबलगढ़ थाना प्रभारी पंकज मुद्गल ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर थाना सबलगढ़ में अपराध क्रमांक 309/2026 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *