Headlines

UPI से 1700 की पेमेंट, खाते से 2 लाख उड़े:जालंधर की महिला से मोहाली में साइबर ठगी; पति का इलाज कराने आई थीं अस्पताल




मोहाली में जालंधर से पति का इलाज करवाने आई एक महिला डिजिटल ठगी का शिकार हुई है। हैरानी की बात यह है कि महिला ने किसी तरह का कोई एटीएम प्रयोग नहीं किया। बल्कि केवल UPI की 1700 की पेमेंट की थी। लेकिन सुबह तक उसके खाते से 2 लाख रुपये निकल गए। महिला का कहना है कि इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी है। अब जानिए कैसे महिला हुई ठगी का शिकार पति मोहाली के अस्पताल में भर्ती: पिंकी शर्मा ने बताया कि उनके पति बीमार हैं। वह मोहाली के अस्पताल में भर्ती है। जिनके लिए वह 3 पहले मोहाली आई थी। उनका मोबाइल भी उनके पास था। लेकिन खाते से पैसे निकले है। दुकान पर की थी 1700 की पेमेंट: परसों अस्पताल के पास स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाई खरीदने गई। उन्होंने अपने फोन से 1700 रुपए की ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की थी। इसके बाद वह आराम से असपताल आ गई। लेकिन उन्होने अपना बैक खाता तक नही देखा। अगली सुबह खुला राज: पिंकी ने बातय पति की देखभाल और काम में व्यस्त हो गईं। अगली सुबह जब उन्होंने फोन चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। बैंक खाते से 50-50 हजार रुपए की 4 ट्रांजैक्शन के जरिए कुल ₹2,00,000 कट चुके थे। बैंक बोला- UPI से हैक हुआ अकाउंट’
जैसे ही पैसे कटने का पता चला, मैं तुरंत मेडिकल स्टोर पर गई, जहां मैंने 1700 रुपए की UPI पेमेंट की थी। लेकिन स्टोर संचालक इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद मैंने अपने बैंक में कॉल कर जानकारी ली। बैंक अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर UPI पेमेंट की गई थी, वहीं से अकाउंट हैक होने की आशंका है। फिलहाल पीड़िता ने साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *