Headlines

सिवनी मालवा में कांग्रेस ने पीएम मोदी का पुतला जलाया:राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में प्रदर्शन; पुलिस से हुई झूमा-झटकी




लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को दिल्ली में हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार देर रात सिवनी मालवा के गांधी चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। जलते पुतले को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में खींचतान गांधी चौक पर प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झूमा-झटकी हुई। पुलिसकर्मी पुतला छीनने का प्रयास करते रहे, जबकि कार्यकर्ता जलते हुए पुतले को लेकर भागते दिखे। अघोषित आपातकाल जैसे हालात का आरोप कांग्रेस नेता अजय सिंह पटेल और मुकेश पटेल ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पुलिस और प्रशासन का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने और डराने का काम कर रही है। मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी नगर कांग्रेस अध्यक्ष स्वदेश शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण रघुवंशी ने कहा कि राहुल गांधी की हिरासत लोकतंत्र पर सीधा हमला है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बंद नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *