सीजेपी आंदोलन के समर्थन में CHO ने बनाया वीडियो:कहा- अंधभक्त मत बनो, भक्त बनो तो जीवन सुधरेगा; भाजपा नेता बोले- सेवा से पृथक करें




धार जिले के बाग ब्लॉक स्थित काकड़वा गांव में पदस्थ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) किरण भाटिया ने मोदी सरकार और उनके समर्थकों पर टिप्पणी करते हुए एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें वह जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक का समर्थन और भाजपा का विरोध करती दिखीं। सरकारी कार्यालय में बैठकर बनाए गए इस वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएचओ ने संबंधित सीएचओ को सेवा से बर्खास्त करने के लिए एनएचएम संचालक को पत्र लिखा है। सरकारी केंद्र में बनाया वीडियो, समर्थकों पर की टिप्पणी जावरा (रतलाम) निवासी किरण भाटिया वर्ष 2023 से काकड़वा उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ हैं। उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन और सोनम वांगचुक के समर्थन में उप स्वास्थ्य केंद्र के भीतर बैठकर एक वीडियो बनाया था। बीती रात सोशल मीडिया स्टेटस पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में उन्होंने समर्थकों को लेकर टिप्पणी की थी, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में CHO ने यह कहा- “हंसी आ रही है मुझे उन अंधभक्तों पर जो इतना सब कुछ होने के बाद भी आज भी कह रहे हैं कि मोदी सरकार इज़ द बेस्ट सरकार। मतलब जंतर मंतर में इतना सब कुछ होने के बाद भी, इतना लाठीचार्ज होने के बाद भी उन्हें लग रहा है कि मोदी सरकार तो बेस्ट सरकार है। क्या हिप्नोटाइज किया है यार मोदी जी ने भी लोगों को! सच में सही चीज की पहचान नहीं कर पा रहे हैं वो। उन्हें मतलब मोदी के अगेंस्ट तो जाना ही नहीं है, मोदी इज़ द बेस्ट सरकार। फिर क्यों नहीं आए तुम्हारे मोदी जी? क्यों नहीं आए तुम्हारे मोदी जी सामने? कि अभी भी विदेश यात्रा कर रहे हैं? अभी भी विदेश यात्रा कर रहे होंगे तभी सामने नहीं आ पा रहे हैं वो। इसलिए जाग जाओ अंधभक्तों। तुम्हें रिग्रेट फील ना हो कि फ्यूचर या खुद के लिए या अपने आने वाली जनरेशन के लिए कि हमारे एक गलत डिसीजन की वजह से, एक गलत नेता चुनने की वजह से आज एजुकेशन से लेकर हर चीज के लिए हम कितना गलत कर चुके हैं। हमारे साथ कितना गलत हो चुका है। मैं ना कांग्रेस पार्टी का समर्थन कर रही हू ना बीजेपी का। मैं जो बेस्ट हैं, उनका समर्थन कर रही हूं। सोनम वांगचुक जो हमारे देश के लिए, हमारे लिए सही डिसीजन ले रहे हैं, मैं उनके बिल्कुल सपोर्ट में हूँ। और मैं अंधभक्तों से कहना चाहती हूं कि अंधभक्त मत बनो, भक्त बन जाओ। हमारे 33 कोटि देवी-देवता हैं। करोड़ नहीं, कोटि देवी-देवता हैं, उनके भक्त बनो ना! शिव जी के बन जाइए आप। आपका जीवन तर जाएगा। अक्ल आ जाएगी आपको कि हम कहां उस मोदी सरकार के चक्कर में पड़े थे। जीवन भी सुधार जाएगा तुम्हारा। तो प्लीज, अंधभक्त मत बनो। भक्त बनो तो ज्यादा सही रहेगा।” भाजपा नेताओं ने सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का लगाया आरोप वीडियो सामने आते ही टांडा मंडल के भाजपा नेता आक्रोशित हो गए। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमरसिंह सोलंकी ने कहा कि एक शासकीय कर्मचारी द्वारा सरकारी भवन में बैठकर सरकार की आलोचना करना केंद्रीय सिविल सेवा आचरण अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। भाजपा नेताओं ने सीएमएचओ, इंदौर के संयुक्त संचालक और जिलाध्यक्ष को शिकायत भेजकर सीएचओ को तत्काल नौकरी से हटाने की मांग की है। सीएचओ ने मांगी क्षमा, सीएमएचओ ने की कार्रवाई की अनुशंसा विवाद बढ़ता देख सीएचओ किरण भाटिया ने सोशल मीडिया से पोस्ट हटा ली और सफाई देते हुए कहा कि उनका इरादा सरकार की आलोचना करना नहीं था। उन्होंने मामले में क्षमा मांगी है। हालांकि, धार सीएमएचओ डॉ. अनीता सिंगारे ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए सीएचओ को सेवा से पृथक करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संचालक को पत्र प्रेषित कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *