Headlines

हिमाचल में फोरलेन पर गिरा पहाड़, VIDEO:हाईवे से गुजर रही थीं गाड़ियां; लोग बोले-बारिश के दौरान कटिंग पर लगे रोक




हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर-सोलन सीमा पर फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान पहाड़ का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर हाईवे पर गिर गया। गिरते हुए पहाड़ का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद फोरलेन निर्माण के दौरान पहाड़ों की अवैज्ञानिक ढंग से कटिंग के तरीकों पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कंपनी पहाड़ों का अत्यधिक और लगभग सीधा कटान कर रही है, जिससे पहाड़ कमजोर हो रहे है और भूस्खलन की घटनाओं का खतरा बढ़ता जा रहा है। लैंडस्लाइड के वक्त दौड़ रहे वाहन वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ से लैंडस्लाइड भी जारी है और सड़क पर वाहन भी दौड़ रहे हैं। ऐसा करके लोगों की जान से भी खिलवाड़ किया जा रहा है। बारिश के बीच पहाड़ों की कटिंग पर सवाल स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के बीच इस तरह की कटिंग यात्रियों और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम पैदा कर सकती है। स्थानीय लोग फोरलेन निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन कराने और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त एहतियात बरतने की मांग कर रहे हैं। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि यह घटना मंगलवार शाम की है। आज इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। शिमला-मटौर एनएच पर दो ट्रकों में टक्कर शिमला-मटौर NH पर भी बाग खुर्द के पास दो मल्टी एक्सेल ट्रकों की टक्कर हो गई। इससे हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन ट्रैफिक जाम में फंस गए। इससे सैकड़ों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *