![]()
अमनदीप कौर ने आज गुरदासपुर जिला परिषद की चेयरपर्सन का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन मंदीप सिंह गिल भी उनके साथ मौजूद रहे। मीडिया से बात करते हुए अमनदीप कौर ने आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया, प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा, पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी, तथा जिला प्लानिंग बोर्ड गुरदासपुर के चेयरमैन जोबन रंधावा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के लिए वह सभी का धन्यवाद करती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह जिले में मिलकर विकास कार्य करवाएंगी। उन्होंने कहा कि गांवों में हर तरह के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। वाइस चेयरमैन मंदीप सिंह गिल ने भी मीडिया से बातचीत की। ईमानदारी से जिम्मेदारी निभाने का किया ऐलान उन्होंने आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप और पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक शैरी कलसी का धन्यवाद किया। गिल ने कहा कि वह पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाएंगे और जिले में विकास कार्यों की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गांवों में सभी प्रकार के विकास कार्य करवाए जाएंगे। ये रहे मौजूद पदभार ग्रहण समारोह में गुरप्रीत सिंह गिल, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर (डेवलपमेंट) गुरदासपुर; मुखदेव सिंह आलोवाल, चेयरमैन मार्केट कमेटी कादियां; चरणजीत सिंह, जिला परिषद सदस्य; ब्लॉक समितियों के चेयरमैन और सदस्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Source link
अमनदीप कौर बनीं गुरदासपुर जिला परिषद चेयरपर्सन:हाईकमान का जताया आभार; कहा-गांवों में विकास कार्यों को दी जाएगी प्राथमिकता
