![]()
दिल्ली में आवारा पशुओं की समस्या से निजात दिलाने और सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपना अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में एमसीडी के केशवपुरम जोन की टीम ने शाहदरा नॉर्थ और रोहिणी ज़ोन की टीमों के साथ मिलकर पश्चिम विहार और उसके आसपास के इलाकों में एक विशेष कैटल-कैचिंग (मवेशी पकड़ो) अभियान चलाया। इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान सड़कों पर घूम रहे 17 आवारा मवेशियों को पकड़ा गया। निगम अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए चलाया जा रहा है। आवारा पशुओं के कारण सड़कों पर अक्सर जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है] जिससे आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। निगम प्रशासन का कहना है, दिल्ली की सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आवारा मवेशियों की समस्या के समाधान और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित
Source link
दिल्ली में एमसीडी ने 17 आवारा मवेशी पकड़े:3 जोन की टीमों ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान, सड़कों पर आवारा पशुओं से होने वाले हादसों को रोकना मकसद
