Headlines

चित्रकूट में नाबालिग को बंधक बनाकर युवती से गैंगरेप:आरोपी फरार, देवांगना घाटी घूमने गया प्रेमी जोड़ा




चित्रकूट में बुधवार शाम प्रेमी जोड़े को बंधक बनाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि बाइक से आए तीन युवकों ने पहले नाबालिग को बंधक बना लिया। फिर युवती को झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र स्थित देवांगना घाटी का है। पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे का रहने वाला नाबालिग युवक और एक युवती बुधवार शाम करीब 5 बजे बाइक से देवांगना घाटी पहुंचे थे। दोनों घाटी में एक चट्टान पर बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि एक युवक ने नाबालिग को पकड़कर धमकाया और बंधक बना लिया, जबकि अन्य दो आरोपी युवती को जबरन झाड़ियों की ओर ले गए। पीड़िता का आरोप है कि वहां दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने दोनों को परेशान हालत में देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर यूपी-112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को बहिलपुरवा थाने ले गई। थाना प्रभारी विवेक सिंह ने बताया- पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *