Headlines

Ranchi Security Alert | BJYM Protest JPSC Office Gherao Live Updates


रांची12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

राजधानी रांची में झारखंड लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को लेकर बुधवार को माहौल गरमा गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता झारखंड लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव करने पहुंचे।

पहले से सतर्क पुलिस प्रशासन ने कार्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए थे, बावजूद इसके प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करते हुए मुख्य गेट तक पहुंच गए। उसे तोड़कर अंदर प्रवेश करने की कोशिश की। जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शनकारी JPSC परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने परिणाम रद्द करने, पूरी परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने तथा अभ्यर्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित करने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इधर, हालात को नियंत्रण में रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल, रैपिड एक्शन टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात रहे। वहीं, पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरा बनाकर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। फिलहाल छात्र कार्यालय के पास की नारेबाजी कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करते हुए मुख्य गेट तक पहुंच गए।

प्रदर्शन के दौरान कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करते हुए मुख्य गेट तक पहुंच गए।

झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में आयोजित परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) JPSC कार्यालय का घेराव करने जा रहा है। इसे देखते हुए राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। घेराव के लिए राज्यभर से कार्यकर्ताओं के जुटने की बात कही जा रही है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के शशांक राज ने बताया कि प्रशासन की ओर से राज्य के अलग-अलग जगहों पर रांची आ रहे कार्यकर्ताओं को रोका गया। हालांकि बड़ी संख्या में हमारी उपस्थिति है। सभी जयपाल सिंह स्टेडियम से जेपीएससी घेराव के लिए निकले हैं।

घेराव के लिए राज्यभर से कार्यकर्ताओं के जुटने की बात कही जा रही है।

घेराव के लिए राज्यभर से कार्यकर्ताओं के जुटने की बात कही जा रही है।

मुख्य मार्गों पर कई स्तरों की बैरिकेडिंग

पुलिस ने JPSC कार्यालय की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की है। प्रदर्शनकारियों को कार्यालय परिसर के करीब पहुंचने से रोकने के लिए अतिरिक्त जिला पुलिस बल के सैकड़ों जवानों को तैनात किया गया है।

संयम के साथ कार्रवाई के निर्देश

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। तैनात जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मेन रोड स्थित कांग्रेस के दफ्तर का भी घेराव करने पहुंचे।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मेन रोड स्थित कांग्रेस के दफ्तर का भी घेराव करने पहुंचे।

इधर, जेपीएससी घेराव के साथ ही भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता मेन रोड स्थित कांग्रेस के दफ्तर का भी घेराव करने पहुंचे। बड़ी संख्या में वहां भी कार्यकर्ता नारोबाजी की। किसी भी टकराव की आशंका के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बज तैनात किया गया। वहीं, इस आंदोलन की वजह से मेन रोड पूरी तरह जाम रहा।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *