Headlines

जशपुर में 44 पशु, तस्करों से मुक्त कराए गए:ऑपरेशन शंखनाद के तहत तपकरा और मनोरा में कार्रवाई, 7 तस्कर गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी




जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस के “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत सोमवार को तपकरा थाना और मनोरा चौकी क्षेत्र में दो बड़ी कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुल 37 गौवंश और 7 भैंसों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया। तपकरा में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, जबकि मनोरा में पुलिस को देखकर तस्कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। तपकरा में 28 गौवंश के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि सड़वा जंगल के रास्ते 28 गौवंशों को झारखंड ले जाया जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया और सभी गौवंश को सुरक्षित छुड़ा लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान जगन्नाथ खड़िया (41), गणेश राणा (30), रमेश बेहरा (29), कह रु बेहरा (35), मनोरंजन बेहरा (51) निवासी ग्राम चांपा डांड, थाना कुरडेग, जिला सिमडेगा (झारखंड), मोहन यादव (33) निवासी गहिरा दोहर, चौकी दोकड़ा, जिला जशपुर तथा मग दुम खान (25) निवासी उलूडीह, तलसरा, जिला सुंदरगढ़ (ओडिशा) के रूप में बताई। पशुओं के परिवहन से जुड़े कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मनोरा में 9 गौवंश और 7 भैंस छुड़ाई इसी दिन सुबह मनोरा चौकी पुलिस ने ग्राम इंदा घाट जंगल में दबिश देकर 9 गौवंश और 7 भैंसों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया। हालांकि पुलिस टीम को देखते ही तस्कर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। एसएसपी बोले- तस्करों पर लगातार होगी कार्रवाई एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत गौ तस्करी के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि तपकरा से 28 गौवंश के साथ 7 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मनोरा से 9 गौवंश और 7 भैंसों को सुरक्षित छुड़ाया गया। फरार आरोपियों की तलाश जारी है और गौ तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *