Headlines

दरभंगा में भाजपा का विरोध प्रदर्शन:कांग्रेस पर हिंसक राजनीति का आरोप, कहा- पत्थर चलाने वालों पर हो कार्रवाई




पटना में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के विरोध में बुधवार रात भारतीय जनता पार्टी के दरभंगा जिला इकाई ने लहेरियासराय टावर चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही हिंसा की घटना की निंदा की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले जिला अतिथि गृह में भाजपा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना की अध्यक्षता में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ समसामयिक राजनीतिक घटनाक्रम और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना ने आरोप लगाया कि पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओं ने पथराव किया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हुए। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विरोध दर्ज कराने का अधिकार सभी को है, लेकिन हिंसा, पथराव और अराजकता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह “पाकिस्तानी मॉडल” की तरह पत्थरबाजी की राजनीति अपना रही है। ऐसी हिंसक राजनीति लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल गांधी के प्रदर्शन की भी आलोचना बैठक में नई दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं की ओर से किए गए धरना-प्रदर्शन की भी आलोचना की गई। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों पर सकारात्मक राजनीति करने के बजाय भ्रम और राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आगामी प्रसारण की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। निर्णय लिया गया कि जिले के सभी मंडलों, शक्ति केंद्रों और बूथों पर कार्यकर्ता एवं आमजन सामूहिक रूप से कार्यक्रम सुनेंगे। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *