Headlines

नारनौल में 2 एकड़ भूमि से हटाया अवैध कब्जा:पट्टे की अवधि समाप्त होने के बाद भी नहीं छोड़ा था कब्जा, बीडीईओ व पुलिस रहे मौजूद




हरियाणा के नारनौल में नांगल चौधरी के गांव दताल में बुधवार शाम को प्रशासन ने पंचायत की करीब 2 किला कृषि भूमि से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराकर पंचायत के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पंचायत की यह कृषि भूमि पूर्व में पट्टे पर दी गई थी। पट्टे की निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद संबंधित व्यक्ति को भूमि का कब्जा पंचायत को वापस करना था, लेकिन उसने कब्जा नहीं छोड़ा। पंचायत और प्रशासन की ओर से कई बार कब्जा वापस लेने के प्रयास किए गए। पट्‌टे की अवधि भी बढ़ाई इस बीच पूर्व में संबंधित व्यक्ति को राहत देते हुए पट्टे की अवधि भी बढ़ाई गई थी, ताकि वह नियमानुसार भूमि खाली कर सके। इसके बावजूद अवधि समाप्त होने के बाद भी भूमि का कब्जा पंचायत को नहीं सौंपा गया। शांतिपूर्ण हुई संपन्न मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने भूमि को कब्जामुक्त कराने का निर्णय लिया। बुधवार को बीडीईओ, राजस्व विभाग के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया गया। प्रशासन की निगरानी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और भूमि को पंचायत के हवाले कर दिया गया। यह बोले सरपंच गांव के सरपंच जिले सिंह ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले भी इस भूमि से कब्जा हटवाया गया था। उस समय संबंधित व्यक्ति के अनुरोध पर पट्टे की अवधि बढ़ा दी गई थी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त समय मिलने के बावजूद भूमि का कब्जा वापस नहीं किया गया, जिसके चलते प्रशासन को दोबारा कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि पंचायत की संपत्तियों की सुरक्षा और संरक्षण प्रशासन तथा पंचायत की प्राथमिकता है। भविष्य में भी पंचायत की भूमि पर किसी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और किसी प्रकार की अप्रिय घटना सामने नहीं आई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *