![]()
समस्तीपुर जिले के चकोटी मठ स्थित 24 अवतारधाम मंदिर से चोरी अष्टधातु की मूर्तियों को पुलिस ने बरामद कर लिया है, मामले में तीन बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। जिसके पास से मूर्ति चोरी में इस्तेमाल की गई एक लग्जरी कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विभूतिपुर थाने के सिंघियाघाट निवासी लक्ष्मी महतो के पुत्र नंदकिशोर महतो, बुच्चू साह के पुत्र छोटू कुमार और रामप्रकाश महतो के पुत्र गुड्डू कुमार शामिल है। तीनों का क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया है। एसडीपीओ-2 के नेतृत्व में एसआईटी का गठन एसपी अरविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 12 जुलाई की रात मंदिर से अष्टधातु के 200 साल पुराने रामलला की मूर्ति समेत कुछ छह मूर्तियों की चोरी हुई थी। इसके अलावा चोर सोने का पानी चढ़ा हुआ छतरी, तीर-धनुष भी ले उड़े थे। इस घटना के बाद एसडीपीओ-2 संजय कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय असूचना के आधार पर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफता पाई। मूर्तियों के अलावा बदमाशों के पास अन्य मंदिरों से चोरी सामान को भी बरामद किया है। बहेड़ी और बिरौल के मंदिरों में भी कर चुका है चोरी पूछताछ के दौरान चोरों ने बताया कि इससे पहले बहेड़ी, बिरौल थाना क्षेत्र के कई मंदिरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इसके साथ ही सीतामढ़ी, बेगूसराय और समस्तीपुर जिले के विभिन्न थानों में डकैती, चोरी हथियार बरामदगी का मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार छोटू कुमार पर सीतामढी के पुपरी में मंदिर से चोरी का मामला दर्ज है। बेगूसराय के नगर थाने में भी चोरी और आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। गुड्डू कुमार पर भी विभूतिपुर थाने में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। छापेमारी टीम में डीआईयू के इंस्पेक्टर कुणाल चंद्र, खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।
Source link
चकोटी मठ से चोरी अष्टधातु की मूर्तियां बरामद:समस्तीपुर पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, लग्जरी कार बरामद; सभी का क्रिमिनल रिकॉर्ड
