Headlines

चुनाव से ठीक पहले ईडी का इस्तेमाल लोकतंत्र पर हमला:सालों बाद बरी होने वालों के नुकसान की भरपाई कौन करेगा- अमन अरोड़ा




आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने ईडी की कार्यप्रणाली और उसकी टाइमिंग पर कड़े सवाल उठाए हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग जैसी एजेंसियां अचानक सक्रिय हो जाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियों को डराने और उन पर दबाव बनाने के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों का राजनीतिक दुरुपयोग किया जा रहा है, जो सीधे तौर पर लोकतंत्र पर हमला है। मंत्री ने कांग्रेस को दी चेतावनी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि जो लोग आज राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई का स्वागत कर रहे हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि कल यह एजेंसी उनके दरवाजे तक भी पहुंच सकती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई सीनियर नेताओं के खिलाफ भी मामले और समन पेंडिंग हैं, इसलिए केवल राजनीतिक फायदे के लिए ऐसी कार्रवाइयों का समर्थन नहीं किया जा सकता। हिरासत और बरी होने के मामलों पर सवाल जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि असीमित शक्तियों के कारण निर्दोष लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करके महीनों या सालों तक हिरासत में रखा जाता है। लेकिन अगर वह व्यक्ति आखिरकार अदालत से बरी हो जाता है, तो उसके नुकसान की भरपाई कौन करेगा। उसकी ज़िंदगी के उन कीमती सालों की भरपाई कौन करेगा। आप नेताओं अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इन मामलों में लंबी हिरासत और बाद में मिली राहत ने जांच की टाइमिंग और तौर-तरीकों पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। बीजेपी जितनी मर्जी रैलियां करले, पंजाब के लोग सब राजनीति ड्रामे समझते है- अरोड़ा भारतीय जनता पार्टी की रैलियों पर तंज कसते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा चाहे जितनी रैलियां कर ले, पंजाब के लोग ऐसे राजनीतिक ड्रामों पर कोई ध्यान नहीं देंगे। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कैप्टन ने अपनी निराशा खुद जाहिर की है, वे उनके प्रति हमदर्दी रखते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या आप कैप्टन को पार्टी में शामिल करने पर विचार कर रही है, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में इस तरह की कोई चर्चा नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *