Headlines

भारतीय मजदूर संघ ने 72वां स्थापना दिवस मनाया:ध्वज वंदन और पुष्प समर्पण के हुए कार्यक्रम, ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को जोड़ने का आह्वान




झालावाड़ में भारतीय मजदूर संघ ने गुरुवार को 72वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर 220 केवी जीएसएस ज्योति नगर और खंडिया पावर हाउस में ध्वज वंदन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलवीर सिंह झाला ने की। इस दौरान ध्वज वंदन और पुष्प समर्पण के साथ स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया। जिला मंत्री दिवाकर शर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय मजदूर संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 को हुई थी। संगठन ने अपनी 71 वर्षों की यात्रा में राष्ट्र हित, उद्योग हित और कर्मचारी हित को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।
शर्मा ने संघ के मूल मंत्र “राष्ट्र के हित में करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम” को दोहराया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की सक्रियता बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों को भारतीय मजदूर संघ से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम को भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता बृजराज दुबे, कर्मचारी महासंघ के प्रदेश मंत्री राजेश मेहरा और जिलाध्यक्ष घनश्याम पाटीदार ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर रामस्वरूप नागर, सतीश चतुर्वेदी, दुर्गाशंकर वर्मा, दीपक शर्मा, महेंद्र चंद्रसेना, अमित शर्मा, फीरोजा बानो, पुरुषोत्तम लोधा, राकेश सेन, सौरभ चौरसिया, महेश सेन, महेश कुमावत, रितेश यादव, पवन शर्मा, ललित भील, श्रीमती सरिता, रमाकांत शर्मा, इमरान, मोहित गुप्ता, धनंजय शर्मा, भूपेंद्र भाटी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *