Headlines

Rajkummar Rao Controversy | Modi Song Post Deleted After NEET Protest


32 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

एक्टर राजकुमार राव साल 2025 में आए राजनीतिक प्रमोशनल गाने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ को लेकर विवादों में आ गए हैं। दिल्ली में NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में राजकुमार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखी थी। इसके बाद यूजर्स ने उन्हें पुराने गाने की याद दिलाते हुए ट्रोल करना शुरू कर दिया।

एक यूजर के कमेंट का जवाब देते हुए राजकुमार ने लिखा कि वे उनके दबाव के बारे में सोच भी नहीं सकते। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना यह कमेंट डिलीट कर दिया। अब इस कमेंट के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

देरी से बोलने पर ट्रोल हुए, फिर दिया जवाब राजकुमार राव ने NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन के समर्थन में देरी से पोस्ट की। इस पोस्ट के बाद लोगों ने उन्हें देर से बोलने और राजनीतिक गाने ‘मोदी है तो मुमकिन है’ में काम करने के लिए ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, “मेरे मन में आपके लिए बहुत सम्मान था, लेकिन एक प्रोपेगैंडा गाने की वजह से सब खत्म हो गया। मैं आपकी कोई फिल्म नहीं छोड़ता था, कभी नहीं सोचा था कि आप इतनी आसानी से बिक जाएंगे।”

इस पर राजकुमार राव ने जवाब में लिखा, “भाई, मैं कभी अपनी आत्मा नहीं बेच सकता। एक गाना यह तय नहीं करता कि मैं कौन हूं, किस बात का समर्थन करता हूं या जीवन में मेरी विचारधारा क्या है। आप प्रेशर के बारे में नहीं जान सकते। मैं हमेशा सही बात और इंसानियत को जोड़ने वाली बातों के साथ खड़ा रहता हूं। जब तक मेरी अंतरात्मा साफ है और मैं मेहनत कर रहा हूं, तब तक कुछ और मायने नहीं रखता।”

कमेंट डिलीट करने के बाद बढ़ा विवाद राजकुमार ने अपना यह जवाब बाद में इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिया, लेकिन तब तक इसके स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर फैल चुके थे। कई यूजर्स ने इसे ‘साल का सबसे बड़ा कबूलनामा’ कहा।

वहीं, कुछ लोगों ने एक्टर को अवसरवादी करार दिया। एक यूजर ने X पर लिखा, “दबाव कोई ऐसा बहाना नहीं है कि आप रीढ़ की हड्डी न होने की बात छिपा सकें।”

एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “इसे हिम्मत नहीं, बल्कि अवसरवादिता कहते हैं। जब माहौल बदलता दिखता है, तभी ये लोग ऐसी बातें करते हैं।”

छात्रों के समर्थन में पोस्ट से शुरू हुआ विवाद राजकुमार राव ने इंस्टाग्राम पर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के पक्ष में बात रखी थी। छात्र नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शैक्षणिक सुधारों की मांग कर रहे हैं। 41 साल के एक्टर ने लिखा था, “जब युवा असहज महसूस करते हैं, तो यह समाज के लिए मैसेज है कि उनकी बात सुनी जानी चाहिए। हर आवाज को सम्मान, निष्पक्षता और गरिमा मिलनी चाहिए। शांति हमारी सबसे बड़ी ताकत होनी चाहिए। हिंसा किसी भी तरफ से हो, वह सिर्फ जख्म गहरे करती है। यह समय बातचीत और सहानुभूति का है।”

2025 में रिलीज हुआ था गाना, टी-सीरीज ने किया था प्रोड्यूस जिस गाने को लेकर यह विवाद चल रहा है, उसका टाइटल ‘मोदी है तो मुमकिन है’ है। टी-सीरीज का प्रोड्यूस किया यह गाना साल 2025 में रिलीज हुआ था। 2 मिनट 55 सेकंड लंबे इस गाने को मीत ब्रदर्स ने गाया है। गाने में राजकुमार राव के अलावा वरुण धवन, विक्रांत मैसी और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी नजर आए थे। यह गाना अब भी यूट्यूब पर उपलब्ध है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *