सीएम सुखविंदर सुक्खू। फाइल फोटो
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार शाम के वक्त रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए IGMC शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री को सीने में हल्का दर्द महसूस हो रहा था। लिहाजा सोलन और सिरमौर से लौटने के बाद वह सीधे IGMC गए।
.
अस्पताल में डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री की चेस्ट और स्पाइन एक्स-रे लिए। इनकी रिपोर्ट सामान्य बताई जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री अस्पताल से वापस सरकारी आवास ओक ओवर लौटे।

सिरमौर जिला के सराहां में वामन द्वादशी मेले के समापन अवसर पर सीएम सुक्खू शामिल हुए।
मुख्यमंत्री सुक्खू दिन में आज दिन के वक्त सोलन और सिरमौर के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने करोड़ों रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास के साथ जनसभा को भी संबोधित किया। मुख्यमंत्री का कल भी मंडी का दौरा प्रस्तावित है।
इससे पहले सोलन में ‘हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग एवं निजी विश्वविद्यालयों के संस्थागत योगदान, भविष्य की प्राथमिकताएं एवं सहयोगात्मक कार्यप्रणाली’ विषय पर आयोजित शैक्षणिक सम्मेलन सत्र में भी सीएम ने भाग लिया।

सोलन-सिरमौर जाने से पहले आज सुबह के वक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात करते हुए सीएम सुक्खू।
पहले भी बिगड़ चुकी तबीयत, एम्स भर्ती करवाना पड़ा था
बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद सीएम सुक्खू कई बार बीमार पड़ चुके हैं। इससे वह IGMC शिमला, चंडीगढ़ और एम्स दिल्ली में उपचार करवा चुके हैं। सीएम पेट में इन्फेक्शन के साथ साथ पैंक्रियाटाइटिस की समस्या से जूझ रहे हैं।
