Headlines

SIR अभियान में धर्मकोट पंजाब में पहले स्थान पर:सबसे पहले काम पूरा, मुख्य चुनाव अधिकारी ने ERO गुरविंदर जौहल को सम्मानित किया




मोगा जिले के धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र ने भारत निर्वाचन आयोग के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान को पूरे पंजाब में सबसे पहले सफलतापूर्वक पूरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए पंजाब की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी (ई.आर.ओ.) धर्मकोट श्री गुरविंदर सिंह जौहल को विशेष रूप से सम्मानित किया। यह सम्मान उनके कुशल नेतृत्व, प्रभावी योजना और पूरी टीम की समर्पित मेहनत का परिणाम है। निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी गुरविंदर सिंह जौहल ने इस कार्य को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह मोगा के डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूरा किया जा सका। जौहल ने जिला प्रशासन, सभी सुपरवाइजरों, बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) और अभियान से जुड़े सभी कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। डीसी ने कर्मचारियों के काम की सराहना की डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने भी गुरविंदर सिंह जौहल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र द्वारा पंजाब में सबसे पहले एसआईआर प्रक्रिया पूरी करना पूरे मोगा जिले के लिए गर्व की बात है। सेतिया ने कहा कि यह उपलब्धि चुनाव अमले की टीम भावना, प्रतिबद्धता और उत्कृष्ट प्रबंधन का प्रतीक है। उन्होंने निर्वाचन रजिस्ट्रेशन अधिकारी, समस्त चुनाव स्टाफ, बीएलओ, सुपरवाइजरों तथा अभियान से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की। डिप्टी कमिश्नर ने जोर दिया कि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत बनाने के लिए ऐसे अभियानों को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी मोगा जिले की चुनावी टीमें इसी समर्पण और लगन के साथ कार्य करती रहेंगी तथा पूरे प्रदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *