![]()
सोनीपत के लघु सचिवालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। गोहाना शुगर मिल की एमडी अंकिता वर्मा ने इसकी अध्यक्षता की। शिविर में कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनकी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। एमडी अंकिता वर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में मिली शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मामले का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित हो और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग शिविर में कई महत्वपूर्ण शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें गांव ताजपुर तिहाड़ खुर्द में पीडब्ल्यूडी बी एंड आर की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की मांग शामिल थी। गोहाना से एक प्रार्थी ने अपने परिवार के रकबे को रेवेन्यू रिकॉर्ड में हिस्से के अनुसार दुरुस्त कराने की अपील की। सोनीपत के मोहल्ला कोट से धोखाधड़ी और ठगी की शिकायत भी मिली। आनंद विहार कॉलोनी से एक शिकायतकर्ता ने गोबर और गंदगी फैलाकर रास्ता रोकने का आरोप लगाया। शहर के शनि मंदिर के पास महर्षि वाल्मीकि पार्क के उचित रखरखाव न होने की शिकायत भी दर्ज की गई। परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतें गांव भटगांव से एक शिकायतकर्ता ने सार्वजनिक गली से अवैध कब्जा हटवाने, निर्माण कार्य रुकवाने, गली की पैमाइश करवाने और जान-माल की सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, परिवार पहचान पत्र से संबंधित शिकायतें भी प्राप्त हुईं। इन सभी मामलों पर सुनवाई करते हुए एमडी अंकिता वर्मा ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि वह जल्द से जल्द इन शिकायतों का निपटारा करें ताकि आमजन को लघु सचिवालय के बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों से संबंधित रिकॉर्ड को नियमित रूप से अपडेट रखा जाए तथा शिकायतकर्ता को समय पर सूचना उपलब्ध करवाई जाए, ताकि किसी प्रकार की भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। इस दौरान एसीपी राजपाल सिंह, डीडीपीओ मनीष मलिक, तहसीलदार कीर्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Source link
सोनीपत में समाधान शिविर में 10 शिकायतें मिलीं:एमडी अंकिता वर्मा ने अफसरों को दिए तुरंत समाधान करने, रिकॉड अपडेट रखने के निर्देश
