![]()
जयपुर की दृष्टिबाधित छात्राओं की आवाज अब स्टूडियो के जरिए बड़े मंच तक पहुंचेगी। दिव्य ज्योति दृष्टि बाधित कन्या शिक्षण संस्थान एवं पुनर्वास केंद्र में आयोजित संगीत कार्यशाला में छात्राओं ने गायन और विभिन्न वाद्य यंत्रों पर अपनी प्रतिभा दिखाई। संस्थान की संस्थापिका रेनू शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में सुप्रसिद्ध भजन गायक मुकेश बागड़ा और संगीत निर्देशक ऋषिकेश सोनी ने छात्राओं की प्रस्तुतियां सुनीं और जल्द ही उनके गीतों की स्टूडियो रिकॉर्डिंग व संगीत एल्बम तैयार करने की इच्छा जताई। इस दौरान बच्चियों ने गायन एवं विभिन्न वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां दीं। अतिथियों ने उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें सुर, ताल, लय और स्टूडियो रिकॉर्डिंग की बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चियों में संगीत के प्रति गहरी रुचि और प्रतिभा है तथा उनकी प्रस्तुति पेशेवर कलाकारों से कम नहीं है। अतिथियों ने संस्थान प्रबंधन एवं संस्थापिका रेनू शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चियों को उचित मंच मिलना चाहिए। उन्होंने जल्द ही बच्चियों का संगीत एल्बम तैयार कर रिलीज करने की इच्छा भी व्यक्त की, जिससे उनकी प्रतिभा को व्यापक पहचान मिल सके।
Source link
जयपुर की दृष्टिबाधित छात्राएं जल्द देंगी स्टूडियो में आवाज:संगीत कार्यशाला में दिखाया गायन और वादन का हुनर
