Headlines

चिरमिरी वन क्षेत्र में सड़क किनारे मिला भालू का शव:पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह होगी स्पष्ट, वन विभाग जांच में जुटी




एमसीबी जिले के चिरमिरी वन परिक्षेत्र में एक भालू का शव मिलने से वन विभाग में हड़कंप मच गया। डोमिनहिल से गेल्हापानी जाने वाले मार्ग पर स्थित एफडीए प्लांटेशन के पास सड़क किनारे भालू मृत अवस्था में मिला। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, डोमिनहिल-गेल्हापानी मार्ग पर एफडीए प्लांटेशन के पास सड़क किनारे भालू का शव पड़ा हुआ था। राहगीरों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी, जिसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। शव कब्जे में लेकर शुरू की कार्रवाई वन विभाग ने भालू के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा सहित अन्य आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। मौत की वजह की हो रही जांच चिरमिरी वन परिक्षेत्र के रेंजर ने बताया कि फिलहाल भालू की मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही यह तय हो सकेगा कि मौत प्राकृतिक कारणों से हुई, किसी दुर्घटना का परिणाम है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। सभी पहलुओं पर जांच जारी वन विभाग का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *