Headlines

मुजफ्फरपुर में छत पर सोलर पैनल के लिए लोन मेला:सिविल स्कोर के बिना 2 लाख तक का मिलेगा कर्ज, आवेदन के लिए जरूरी होंगे ये डॉक्यूमेंट्स




प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गुरुवार को रामदयालु स्थित विद्युत आपूर्ति अंचल कार्यालय में सोलर लोन मेला आयोजित किया गया। मेले का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान एक ही परिसर में पंजीकरण, बैंक, वेंडर और बिजली विभाग के अधिकारियों की व्यवस्था की गई, ताकि लोगों की तकनीकी, वित्तीय और पंजीकरण संबंधी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा सके। लोन मेले का उद्देश्य आम लोगों को रूफटॉप सोलर लगाने के लिए प्रोत्साहित करना था। उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए जिले के सभी 12 विद्युत सब-डिवीजन के लिए अलग-अलग पंजीकरण काउंटर बनाए गए थे। प्रत्येक काउंटर पर संबंधित सहायक विद्युत अभियंता मौजूद रहे और लाभुकों का ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवश्यक दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी कराई गई। ₹78 हजार तक सब्सिडी का लाभ बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र लाभुकों को रूफटॉप सोलर लगाने पर ₹78 हजार तक की सब्सिडी दी जाती है। मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ना और सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करना है। शून्य बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं का हुआ सम्मान मेले के दौरान उन उपभोक्ताओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाकर बिजली बिल को शून्य कर दिया है। इसके अलावा जिले में सबसे अधिक सोलर संयंत्र स्थापित करने वाले प्रमुख वेंडरों को भी सम्मानित किया गया। ₹2 लाख तक आसान लोन मिलेगा नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एनबीपीडीसीएल) के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने बताया कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले बिना उचित कारण के कई बैंक सोलर लोन आवेदन अस्वीकार कर देते थे। अब इस प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सोलर संयंत्र लगाने के लिए ₹2 लाख तक का लोन बिना सिविल स्कोर की अनिवार्यता के भी उपलब्ध कराया जा सकता है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। ये दस्तावेज जरूरी सोलर योजना में आवेदन के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक पासबुक, संपत्ति कर रसीद, वेंडर का कोटेशन और पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक है। जिला प्रशासन और बिजली विभाग ने लोगों से अपील की कि वे योजना का लाभ उठाकर सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल कम करें और स्वच्छ एवं सतत ऊर्जा को बढ़ावा दें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *