![]()
सहारनपुर के गंगोह के मोहल्ला टाकान स्थित शेरा वाली माता मंदिर वाली गली में गुरूवार को विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान काजल के तौर पर हुई है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष इसे हादसा बता रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी। ढाबा शुरू करने के बाद बढ़ा विवाद मृतका की मां सुनीता देवी ने बताया कि उनकी बेटी काजल की शादी करीब 11 वर्ष पहले हुई थी। आर्थिक तंगी के चलते काजल ने स्वयं सहायता समूह से ऋण लेकर सहारनपुर रोड पर एक ढाबा शुरू किया था। आरोप है कि इसके बाद से ससुराल पक्ष उसकी पिटाई करने लगा और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। फोन आया तो बेटी मृत मिली सुनीता देवी के अनुसार, बुधवार रात दामाद का फोन आया कि काजल सीढ़ियों से गिरकर बेहोश हो गई है। जब वह मौके पर पहुंचीं तो बेटी की मौत हो चुकी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि काजल के शरीर पर चोट के निशान थे, जिससे उन्हें हत्या की आशंका है। उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। ससुराल पक्ष ने बताई दूसरी कहानी वहीं, मृतका की सास का कहना है कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद पहले से चल रहा था। कुछ दिन पहले मामला कोतवाली भी पहुंचा था, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया था। उनके अनुसार बुधवार रात फाइनेंस से जुड़े मुद्दे पर दोनों में कहासुनी हुई थी। सुबह सूचना मिली कि काजल सीढ़ियों से गिर गई है। चिकित्सक को बुलाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। तीन बेटों के सिर से उठा मां का साया काजल अपने पीछे 10 वर्षीय लवकुश, 7 वर्षीय लवि और 2 वर्षीय लक्ष्य को छोड़ गई है। मां की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि मायके और ससुराल दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई सीओ शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर लगाया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत:सहारनपुर में गंगोह का मामला, मां ने लगाया ससुराल पर हत्या का आरोप
