Headlines

Commonwealth Games 2026 Glasgow | Mirabai Chanu Lovlina Borgohein Lead


  • Hindi News
  • Sports
  • Commonwealth Games 2026 Glasgow | Mirabai Chanu Lovlina Borgohein Lead

ग्लासगो2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 स्कॉटलैंड के ग्लासगो में खेला जा रहा है। थोड़ी देर बाद इसकी ओपनिंग सेरेमनी शुरु होगी। 23 जुलाई से 2 अगस्त तक होने वाले टूर्नामेंट में भारत 125 खिलाड़ियों के दल के साथ उतर रहा है।

ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन ग्लासगो के ओवो हाइड्रो एरिना में होगा। करीब 13 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस वेन्यू में 74 देशों के खिलाड़ी पारंपरिक परेड में हिस्सा लेंगे। इस दौरान कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के आधिकारिक शुभंकर फिन्नी द यूनिकॉर्न को भी पहली बार पेश किया जाएगा।

यहीं ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा।

यहीं ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा।

मीराबाई और लवलीना भारत की अगुआई करेंगी

सेरेमनी में भारत के ध्वजवाहक और बैटन बियरर की जिम्मेदारी ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन संभालेंगी। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा ने दोनों खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की थी।

मीराबाई ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में 49 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल जीता था। इसके बाद उन्होंने बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी कई पदक जीत चुकी हैं।

वहीं लवलीना ने टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और 2023 वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड अपने नाम किया। एशियन गेम्स 2023 में उन्होंने सिल्वर मेडल जीता था।

किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला के शामिल हो सकते हैं

2022 बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए ब्रिटेन के किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला के ग्लासगो कार्यक्रम में भी पहुंचने की उम्मीद है। सेरेमनी में ब्रिटेन के कई कलाकार परफॉर्म करेंगे। किंग चार्ल्स III यूनाइटेड किंगडम और अन्य 14 राष्ट्रमंडल देशों के राजा हैं। वहीं क्वीन कैमिला किंग चार्ल्स की पत्नी और महारानी हैं।

किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला।

किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला।

कौन-कौन परफॉर्म करेंगे?

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मशहूर सिंगर टॉम वॉकर परफॉर्म करेंगे। वह अपने लोकप्रिय गाने ‘लीव अ लाइनट ऑन’ के लिए जाने जाते हैं।

सेरेमनी में स्कॉटलैंड के कई मशहूर सिंगर केटी टनस्टॉल, सिंगर कैलम बिट्टी, नीना नेस्बिट्ट, नाथन इवांस परफॉर्म करेंगे। इनके अलावा म्यूजिक डुओ सैंट फंक्स और वाल्टोस भी परफॉर्म करने वाले हैं।

छह बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और पूर्व स्कॉटिश साइक्लिस्ट क्रिस होय भी स्पेशल गेस्ट होंगे। होय को 2024 में स्टेज-4 कैंसर का पता चला था।

कहां देख सकते हैं ओपनिंग सेरेमनी?

ओपनिंग सेरेमनी का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स चैनल्स पर होगा। वहीं ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर होगा। भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का ब्रॉडकास्टिंग राइट्स सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। टूर्नामेंट के सभी मुकाबले यहीं दिखाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *