- Hindi News
- National
- CJP Jantar Mantar Protest LIVE Video Update; Cockroach Janta Party Students Police Sonam Wangchuk Abhijeet Dipke | Delhi Bhopal Jaipur Mumbai
नई दिल्लीकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

सोनम वांगचुक ने जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में गुरुवार देर रात मेदांता अस्पताल में अनशन तोड़ा।
सोनम वांगचुक ने 27वें दिन भूख हड़ताल खत्म कर दी है। उन्होंने गुरुवार देर रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद जूस पीकर अपना अनशन तोड़ा। 21 जुलाई को उन्हें सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था।
अस्पताल से सामने आए वीडियो में दोनों मंत्री उन्हें कप से पहला घूंट पिलाते नजर आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों केंद्रीय मंत्रियों ने वांगचुक से मुलाकात से पहले गृह मंत्री अमित शाह से भी चर्चा की थी।
वांगचुक ने 28 जून को शिक्षा व्यवस्था में सुधार और नीट पेपर लीक के मामलों में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की थी। मेदांता अस्पताल में भर्ती होने से पहले वे जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के साथ प्रदर्शन कर रहे थे।
कॉकरोच जनता पार्टी के NEET पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन का शुक्रवार को 35वां दिन है। प्रदर्शनकारी जवाबदेही तय करने और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। CJP ने आज देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान किया है।
अनशन खत्म करने की 4 तस्वीरें…






