Headlines

ट्रैक्टर ने स्कूल जा रहे दो छात्रों को कुचला:बाइक सवार दोनों छात्रों को आई गंभीर चोटें, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर




गिरिडीह-चित्तरडीह मेन रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो स्कूली छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना पंचम्बा थाना क्षेत्र के परसाटांड़ के पास हुई।जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र प्रतिदिन की तरह बाइक से स्कूल जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दोनों छात्रों को आई गंभीर चोटें घायलों की पहचान सुन्दरटांड़ निवासी किशोरी राणा (पिता भोला राणा) और राजपुरा निवासी एक अन्य छात्र के रूप में हुई है, जिसे स्थानीय निवासी मोहन दास का नाती बताया गया है। दोनों छात्र राजपुरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जा रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। लगातार हादसों से लोगों में आक्रोश घटना की सूचना मिलते ही पंचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया है। इधर, गिरिडीह-चित्तरडीह मुख्य मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *