Headlines

पंजाबी सिंगर दिलप्रीत ढिल्लों पर केस दर्ज:मोहाली में म्यूजिक कंपनी मालिक को पीटने का आरोप, पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी




मोहाली के मटौर थाने में पंजाबी सिंगर दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ मारपीट, जबरन बंधक बनाने और हथियार के इस्तेमाल के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई मेलोडी हाउस म्यूजिक कंपनी के संचालक रेअमंत मरवाहा की शिकायत पर की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि टी-सीरीज के साथ गानों की डील न होने की रंजिश में सिंगर ने उनके साथ मारपीट की और पिस्टल तानकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के अनुसार मोहाली के सेक्टर-70 स्थित होमलैंड के एक फ्लैट में हुआ। शिकायतकर्ता रेअमंत मरवाहा ने बताया कि वह पिछले करीब 5 साल से मेलोडी हाउस नाम से म्यूजिक कंपनी चला रहे हैं। टी-सीरीज के साथ डील को लेकर शुरू हुआ विवाद रेअमंत मरवाहा के मुताबिक, करीब 5-6 महीने पहले दिलप्रीत ढिल्लों ने टी-सीरीज में गानों की रिकॉर्डिंग की डील करवाने के लिए उनसे संपर्क किया था। उन्होंने सिंगर की टी-सीरीज के अधिकारियों से बात भी करवाई, लेकिन किसी कारण से यह डील सिरे नहीं चढ़ सकी। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसी बात को लेकर दिलप्रीत ढिल्लों उनसे नाराज था। 22 जुलाई की रात वह अपने दोस्त गुरप्रीत सिंह के सेक्टर-70 स्थित फ्लैट में मौजूद थे। वहां उनका दोस्त युग भी बैठा हुआ था। इसी दौरान दिलप्रीत ढिल्लों वहां पहुंच गया। मुझे 1-2 करोड़ की गाड़ी खरीदकर पत्नी को देनी है शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि दिलप्रीत ढिल्लों ने उनसे बहस शुरू कर दी। उसने कथित तौर पर कहा कि वह टी-सीरीज या किसी अन्य कंपनी के साथ उसकी डील करवाए, क्योंकि उसे अपनी पत्नी को 1-2 करोड़ रुपए की गाड़ी खरीदकर देनी है। रेअमंत के मुताबिक, जब उन्होंने अपनी मजबूरी बताई तो सिंगर गुस्से में आ गया और उनके साथ हाथापाई करने लगा। कॉलर पकड़कर दूसरे कमरे में ले गया, जमीन पर पटककर पीटा शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब वह वहां से भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी दिलप्रीत ढिल्लों ने उन्हें पकड़ लिया। आरोपी ने कथित तौर पर उनका कॉलर पकड़कर उन्हें दूसरे कमरे में खींच लिया और जमीन पर पटक दिया। इसके बाद उनके पेट, पसलियों और शरीर के अन्य हिस्सों पर लातें मारी गईं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद दिलप्रीत ढिल्लों ने अपनी कमर से पिस्टल निकाली और उनकी तरफ तान दी। पिस्टल तानकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी का आरोप रेअमंत मरवाहा के अनुसार आरोपी ने उन्हें और उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। उनके शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के बाद घायल रेअमंत मरवाहा को इलाज के लिए फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल, मोहाली में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद डिस्चार्ज होने पर उन्होंने मटौर थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। इन धाराओं के तहत FIR दर्ज पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिलप्रीत सिंह ढिल्लों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2), 351(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 के तहत केस दर्ज किया है। मटौर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच अधिकारी ASI केवल कुमार के अनुसार, शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है। आरोपी सिंगर को जल्द ही जांच में शामिल कर पूछताछ की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *