Headlines

भोजपुर में नहर में डूबने से किसान की मौत:बोझा लेकर घर लौट रहे थे, पैर फिसलने से गहरे पानी में चले गए; ग्रामीणों ने शव निकाला बाहर




भोजपुर में नहर में डूबने से किसान की मौत हो गई। घर लौटते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान भगवतीपुर गांव निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र राजेंद्र सिंह(53) के तौर पर हुई है। हैं। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भगवतीपुर-कुसुम्ही गांव के बीच बड़की नहर की है। मृतक के भतीजे वीर बहादुर सिंह ने बताया कि गुरुवार को बीज का बोझा सिर पर लादकर घर लौट रहे थे। नहर के पास उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी में चले गए। पानी में डूबने से उनकी जान चली गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर में मचा कोहराम सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को शव दिया। मृतक तीन भाई और दो बहन में दूसरे स्थान पर थे। परिवार में पत्नी सोनामती देवी, दो पुत्र सुबोध कुमार, विकास कुमार और एक पुत्री बबीता कुमारी है। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *