Headlines

ज्ञानपुर में बारिश के बीच कांग्रेस का रातभर सत्याग्रह:छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में धरना




भदोही के ज्ञानपुर स्थित गांधी पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के साथ पुलिस के कथित अभद्र व्यवहार तथा छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में ‘युवा जागरण सत्याग्रह’ आयोजित किया। जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में लगातार बारिश के बीच टेंट लगाकर यह धरना दिया गया। सत्याग्रह बुधवार रात 8 बजे शुरू होकर गुरुवार भोर 5 बजे तक चला। राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) और युवक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिकूल मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। गांधी प्रतिमा के पास पूरी रात प्रदर्शन जारी रहा। जंतर-मंतर की घटना के विरोध में किया प्रदर्शन कांग्रेस नेताओं ने बताया कि यह सत्याग्रह दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज और उनके समर्थन में पहुंचे राहुल गांधी के साथ कथित दुर्व्यवहार के विरोध में आयोजित किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। सरकार पर लगाए तानाशाही के आरोप कांग्रेस जिला अध्यक्ष चौधरी अंसारी ने कहा कि छात्रों पर लाठीचार्ज और राहुल गांधी को हिरासत में लिया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनता और छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं ने छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *