Headlines

HSSC PRT Mewat Cadre Final Result 2026



हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने प्राथमिक शिक्षक (PRT) मेवात कैडर के पदों के लिए विज्ञापन संख्या 05/2024, कैटेगरी-01 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। आयोग ने परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित अभ्यर्थियों की रोल नंबर वाइज

.

आयोग के अनुसार, अनारक्षित (UR) वर्ग में अंतिम चयनित अभ्यर्थी का कटऑफ 75.05 अंक रहा। वहीं अन्य वर्गों के लिए भी अलग-अलग कटऑफ जारी किए गए हैं। इनमें EWS का कटऑफ 70.30, BCA का 69.35, BCB का 70.30 तथा SC वर्ग का 68.40 अंक निर्धारित किया गया है।

कोर्ट केस वाले अभ्यर्थियों का रिजल्ट सीलबंद

आयोग ने स्पष्ट किया है कि कुछ अभ्यर्थियों के परिणाम लंबित न्यायिक मामलों के कारण सीलबंद लिफाफे (Sealed Cover) में रखे गए हैं। इसके अलावा पूरा परिणाम संबंधित कोर्ट मामलों के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। आयोग ने यह भी कहा है कि यदि किसी प्रकार की तकनीकी या अनजानी त्रुटि सामने आती है तो उसे बाद में संशोधित किया जा सकेगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध है परिणाम

HSSC ने बताया कि चयन सूची और विस्तृत परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दिए गए हैं। साथ ही प्रत्येक श्रेणी के अंतिम चयनित उम्मीदवार की जन्मतिथि (टाई-ब्रेकिंग रिकॉर्ड) भी परिशिष्ट-ए में प्रकाशित की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *